एजुकेशन

UP के 33 जिलों के माध्यमिक स्कूलों में 100% ऑनलाइन अटेंडेंस अनिवार्य, पढ़ें पूरी खबर

UP School News Today In Hindi: यूपी बोर्ड ने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि सभी माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों, शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की रोजाना 100 प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित किया जाए।

Image

UP के 33 जिलों के माध्यमिक स्कूलों में 100% ऑनलाइन अटेंडेंस अनिवार्य

UP School News Today In Hindi: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के 33 जिलों में स्कूलों की ऑनलाइन अटेंडेंस व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि सभी माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों, शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की रोजाना 100 प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए जिलों को छह दिन की समय सीमा दी गई है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित माध्यमिक स्कूलों में ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज करना जरूरी है। स्कूलों को इसके लिए निर्धारित वेब पोर्टल या मोबाइल एप्लिकेशन का नियमित इस्तेमाल करना होगा।

यह कदम उन जिलों में ऑनलाइन उपस्थिति की बेहद कम स्थिति सामने आने के बाद उठाया गया है, जहां स्कूल बोर्ड के निर्देशों के मुताबिक अटेंडेंस दर्ज नहीं कर रहे थे।

भदोही में किसी स्कूल ने नहीं दर्ज की ऑनलाइन अटेंडेंस

बोर्ड के आंकड़ों में भदोही की स्थिति सबसे खराब पाई गई। जिले के 196 माध्यमिक स्कूलों में से किसी भी स्कूल से ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज होने की जानकारी नहीं मिली।

जिलेवार डेटा के अनुसार, भदोही में 196 स्कूल थे, लेकिन किसी ने भी ऑनलाइन अटेंडेंस जमा नहीं की। इसके बाद उन्नाव का नंबर था, जहां 417 में से सिर्फ दो स्कूलों ने 0.48% अटेंडेंस दर्ज कराई। मिर्जापुर में 0.97% अटेंडेंस दर्ज की गई, जहां 308 में से तीन स्कूलों ने अटेंडेंस जमा की। इसी तरह, फर्रुखाबाद में 1.06% और सहारनपुर में 1.14% अटेंडेंस दर्ज की गई। देखें जिलेवार डेटा:

जिलाकुल स्कूलऑनलाइन अटेंडेंस जमा करने वाले स्कूलप्रतिशत
भदोही19600.00%
उन्नाव41720.48%
मिर्जापुर30830.97%
फर्रुखाबाद28331.06%
सहारनपुर35141.14%
गोंडा51671.36%
प्रयागराज1,110171.53%
चित्रकूट11821.69%
चंदौली250104.00%
कानपुर नगर706314.39%
मैनपुरी490255.10%
सिद्धार्थनगर230125.22%
आगरा920535.76%
बलिया607365.93%
सोनभद्र232156.47%
हमीरपुर158116.96%
आजमगढ़810597.28%
कौशांबी364287.69%
कानपुर देहात330267.88%
जौनपुर652538.13%
सुल्तानपुर353298.22%
फतेहपुर435388.74%
गाजीपुर968858.78%
हाथरस350318.86%
बुलंदशहर427388.90%
लखनऊ778719.13%
बहराइच323309.29%
बांदा181179.39%
हरदोई628599.39%
अलीगढ़808789.65%
फिरोजाबाद569559.67%
देवरिया557559.87%
गोरखपुर515519.90%

ऑनलाइन अटेंडेंस न होना या बेहद कम मात्रा में होना दोनो को निर्देशों का पालन न करने और निगरानी व्यवस्था कमजोर होने का संकेत माना गया है। जिला विद्यालय निरीक्षकों और शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सभी संबंधित स्कूलों में छह दिन के भीतर व्यवस्था लागू कराएं और रोजाना छात्रों, शिक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article