देश

दुनियाभर से लोग अपने युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए RSS की चाहते हैं मदद: नागपुर में बोले मोहन भागवत

RSS Youth Training Program: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि दुनियाभर से लोग संघ के कार्यों को देखने आ रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या संगठन उनके संबंधित देशों के युवाओं को प्रशिक्षित करने का तरीका उन्हें सिखा सकता है।

Image

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत (फाइल फोटो)

RSS Youth Training Program: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि दुनियाभर से लोग संघ के कार्यों को देखने आ रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या संगठन उनके संबंधित देशों के युवाओं को प्रशिक्षित करने का तरीका उन्हें सिखा सकता है। भागवत ने नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस धारणा को भी खारिज करने का प्रयास किया कि संघ उन सभी संगठनों को पर्दे के पीछे से नियंत्रित या संचालित करता है, जिनमें उसके स्वयंसेवक जुड़े हुए हैं।

'RSS के पूर्णकालिक स्वयंसेवक होते हैं प्रचारक'

वह यूट्यूब वीडियो ''डॉ. हेडगेवार: आधुनिक युग के शालिवाहन'' के सार्वजनिक प्रसारण के मौके पर आयोजित एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम के दौरान भागवत ने संघ के शताब्दी समारोह के तहत आरएसएस के प्रचारकों के जीवन पर आधारित 100 वीडियो भी जारी किए। 'प्रचारक' आरएसएस के पूर्णकालिक स्वयंसेवक होते हैं, जो संगठन के विस्तार के लिए कार्य करते हैं।

भागवत ने कहा कि आरएसएस और उसके स्वयंसेवकों की सर्वोच्च प्राथमिकता ऐसा व्यक्तित्व निर्माण करना है, जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा करने में सक्षम हों।उन्होंने कहा, ''एक आदर्श इंसान कैसे बनाया जाए... इसकी इतनी प्रभावी पद्धति दुनिया में कहीं उपलब्ध नहीं है। पहले मैं इसकी चर्चा करता था, लेकिन अब यह बात सभी को दिखाई देने लगी है, क्योंकि देश और विदेश से लोग आते हैं और आरएसएस के कार्यों को देखते हैं।''

क्या कुछ बोले मोहन भागवत?

उन्होंने कहा, ''और एक बात हर कोई कहता है... पांचों महाद्वीपों से लोग आए और सभी ने यही कहा। जो भी यहां आता है, वह पूछता है-क्या आप लोग हमें ऐसा प्रशिक्षण देंगे, ताकि हम अपने देश के युवाओं को भी इसी प्रकार का प्रशिक्षण दे सकें।'' भागवत ने कहा, ''आरएसएस केवल गतिविधियों तक ही सीमित नहीं है। गतिविधियां तो (एक स्वयंसेवक का) दूसरा गुण हैं।''

उन्होंने कहा, ''पहला गुण आरएसएस के जीवन-मूल्यों के अनुरूप जीवन जीना है। लोग अक्सर गलतफहमी में यह मान लेते हैं कि अनेक संगठनों में संघ के स्वयंसेवक विभिन्न गतिविधियां चला रहे हैं, इसलिए आरएसएस ही उन सभी को संचालित करता है या उन्हें केंद्रीय स्तर से अथवा पर्दे के पीछे से नियंत्रित करता है। लोग ऐसा मानते हैं, लेकिन वास्तविकता यह नहीं है।'' उन्होंने कहा कि आरएसएस का मिशन केवल व्यक्तित्व निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र को विजयी बनाना और ''धर्म'' की रक्षा करने की शक्ति को सुरक्षित बनाए रखना भी है।

'हमें पूरे विश्व को देना है धर्म का संदेश'

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि जो लोग हिंदू राष्ट्र का हिस्सा हैं, उन्हें देश के धर्म की रक्षा करनी चाहिए और स्वयं भी उसका पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा, ''हमें पूरे विश्व को धर्म का संदेश देना है। धर्म की रक्षा में उसे बाहरी आक्रमणों से सुरक्षित रखना शामिल है। उसका संरक्षण भी उसकी रक्षा ही है और धर्म की रक्षा उसका पालन करने से ही होती है और ऐसा करके हम अपने राष्ट्र को बहुत गौरवशाली और ताकतवर बनाएंगे।''

भागवत ने कहा कि दुनिया अब भारत से सही मार्ग दिखाने की अपेक्षा करती है, लेकिन यह तभी संभव होगा, जब भारत गौरवशाली और शक्तिशाली बनेगा। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे आरएसएस अपने कार्यों का विस्तार कर रहा है, समाज ने संगठन के प्रति अधिक सम्मान और स्वीकार्यता दिखाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि अपने शुरुआती वर्षों में संघ को जिस उपेक्षा का सामना करना पड़ा था, वह अब धीरे-धीरे समाप्त हो रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 20 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमेरिका ने होर्मुज में खोला एक गुप्त कॉरिडोर...दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से सुरक्षा बैरिकेड हटाए गए, RSS पर प्रतिबंधों की मांग की

आज की ताजा खबर, 20 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमेरिका ने होर्मुज में खोला एक गुप्त कॉरिडोर...दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से सुरक्षा बैरिकेड हटाए गए, RSS पर प्रतिबंधों की मांग की

CWC के कुछ नेताओं की इस बात से 'दुखी' हैं खरगे, बैठक में बोले-खुलकर मेरा साथ नहीं दिया

CWC के कुछ नेताओं की इस बात से 'दुखी' हैं खरगे, बैठक में बोले-खुलकर मेरा साथ नहीं दिया

महात्मा गांधी के परपोते ने की अभिजीत दिपके से मुलाकात, कहा- Gen Z ने अपनाए बापू के मूल्य

महात्मा गांधी के परपोते ने की अभिजीत दिपके से मुलाकात, कहा- Gen Z ने अपनाए बापू के मूल्य

सुप्रीम कोर्ट की कमिटी ने सुपरटेक की सब्सिडियरी का कंट्रोल अपने हाथ में लिया, निदेशकों को हटाकर संपत्तियों की बिक्री पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट की कमिटी ने सुपरटेक की सब्सिडियरी का कंट्रोल अपने हाथ में लिया, निदेशकों को हटाकर संपत्तियों की बिक्री पर लगाई रोक

इस्लामाबाद का जवाब दिल्ली में! पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर लगे अतिरिक्त सुरक्षा घेरे को हटाया, अवैध निर्माण ध्वस्त

इस्लामाबाद का जवाब दिल्ली में! पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर लगे अतिरिक्त सुरक्षा घेरे को हटाया, अवैध निर्माण ध्वस्त