देश

पंखा, कुर्सी यहां तक ही बल्ब भी- सरकारी बंगले से सबकुछ उठा ले गए तेजप्रताप यादव? मंत्री ने रहने से कर दिया इंकार!

बिहार में तेजप्रताप यादव के बंगले से सामान गायब होने का दावा किया गया है। तेजप्रताप यादव ने यह सरकार बंगला खाली कर दिया है, जिसके बाद नीतीश सरकार में मंत्री लखेंद्र पासवान को यह बंगला आवंटित हुआ है और उन्होंने ही सामान गायब होने का दावा किया है।

Image

तेज प्रताप बंगले से उठा ले गए सामान (फोटो- Times Now Navbharat)

बिहार में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव एक नई मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं। तेजप्रताप यादव पर आरोप लगा है कि वो जिस बंगले में रहते थे, उस सरकारी बंगले के कई सामान गायब हैं। ये आरोप कोई और नहीं बल्कि नीतीश सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने लगाया है, जिन्हें ये बंगला आवंटित हुआ है।

तेजप्रताप यादव को क्यों खाली करना पड़ा बंगला?

26 एम स्ट्रैण्ड रोड पटना, इसी बंगले में तेजप्रताप रहते थे, लेकिन चुनाव में हारने के बाद वो विधायक रहे नहीं, इसलिए उन्हें ये घर खाली करने का नोटिस मिला और फिर यही बंगला लखेंद्र पासवान को आवंटित कर दिया गया। इसके बाद जब तेजप्रताप यादव ने बंगला खाली किया तब मंत्री लखेंद्र पासवान, अपने सरकारी बंगले पर पहुंचे। तब उन्होंने बंगले से सामान गायब होने का दावा कर दिया। उन्होंने कहा कि बंगला रहने के लायक नहीं है। अब मरम्मत शुरू हुआ है।

तेजप्रताप के बंगले से क्या-क्या गायब?

मंत्री ने कहा कि बंगले की स्थिति खराब है, एसी से लेकर बल्ब तक गायब है, जबतक बंगले की मरम्मत नहीं हो जाती है, वो बंगले में नहीं रहेंगे। मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा- "अभी तो काम शुरू हो गया है, खंडहर बंगला है, कुछ है भी नहीं। न पंखा मिलेगा, न बिजली के तार मिलेगा, न कुर्सी मिलेगा, न टेबल मिलेगा, न सोफा मिलेगा, कुछ नहीं है। आप जाकर अंदर देखिए।"

कौन ले गया तेजप्रताप यादव के बंगले का सामान?

हालांकि अभी तक तो यह स्पष्ट नहीं है कि तेजप्रताप यादन के बंगले में मौजूद सामान कहां गया है? इन आरोपों पर तेज प्रताप यादव की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। भवन निर्माण विभाग की ओर से भी इस मामले पर अभी टिप्पणी का इंतजार है। इससे पहले राबड़ी देवी का बंगला भी नीतीश सरकार खाली करवा चुकी है। तब पेड़ पौधों को लेकर राबड़ी देवी पर आरोप जदयू की ओर से लगाए गए थे। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद विपक्ष के कई नेताओं को अपना आवास खाली करना पड़ा है। जिसमें राबड़ी देवी से लेकर तेज प्रताप यादव तक के नाम शामिल हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article