पटना

बदल गया राबड़ी देवी का पता! खाली होने लगा 10 सर्कुलर रोड़, सामान ले जाती दिखीं गाड़ियां

बीती रात पटना स्थित राबड़ी देवी के दस सर्कुलर रोड आवास का कुछ वीडियो सामने आया है जिसमें उनके आवास के अंदर ट्रक जाते और कुछ सामान भर कर वहां से निकलते दिख रहा है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि राबड़ी देवी नए घर में शिफ्ट होने लगी हैं।

Image

राबड़ी देवी खाली कर रही है 10 सर्कलर रोड का बंगला (फोटो- laluprasadrjd & TNN)

बिहार में राबड़ी देवी अपना आवास खाली करने लगी हैं। दरअसल एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड के आवास से सामान ले जाती हुईं गाड़ियां दिख रही हैं। इसके बाद यह कहा जाने लगा है कि राबड़ी देवी अब नए घर में शिफ्ट होने लगी हैं। दरअसल नीतीश कुमार की नई सरकार के आने के बाद राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड खाली करने के लिए कहा गया था। राबड़ी देवी को दूसरा बंगाल आवंटित किया गया है।

20 सालों से सर्कुलर रोड़ था राबड़ी का आवास

दरअसल 10 सर्कुलर रोड आवास पिछले 20 सालों से लालू परिवार का ठिकाना रहा है। राबड़ी देवी को यह आवास 20 साल पहले आवंटित किया गया था। जब उसे खाली करने का नोटिस मिला था, तब कहा गया था कि इस मामले पर मुख्य विपक्षी पार्टी राजद और सरकार के बीच टकराव बढ़ सकता है। लालू परिवार से ऐसे संकेत भी मिले थे, लेकिन अब सामान शिफ्टिंग का वीडियो सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि राबड़ी देवी सरकार के आदेश का पालन करते हुए अपना बंगाल खाली कर रही हैं।

राबड़ी देवी का नया आवास कहां?

हालांकि यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि राबड़ी देवी का अगला ठिकाना कहां होगा? सरकार ने राबड़ी देवी के लिए 39 हार्डिंग रोड का दूसरा बंगला आवंटित कर रखा है। वहीं दूसरी ओर पटना में ही महुआबाग में लालू यादव के नया घर बनने की बात भी सामने आई थी। कहा जा रहा है कि लालू परिवार का नया ठिकाना महुआबाग वाला बंगला होगा। हालांकि लालू परिवार की ओर से अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article