Indigo Flight Video: इंडिगो की एक फ्लाइट (Indigo Flight) में सवार एक यात्री ने विमान के पायलट के साथ उस समय मारपीट की जब वह देरी के संबंध में घोषणा कर रहा था,मारपीट का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे पीली हुडी पहने एक शख्स पायलट को मारता नजर आ रहा है।
वहीं इंडिगो का कहना है कि घटना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर रहा है उड़ान संख्या, तारीख वे पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं ,इंडिगो से संबंधित सूत्रों के अनुसार, वीडियो नवीनतम है और लगातार और निराशाजनक उड़ान देरी से संबंधित है।
वहीं एयरलाइन सूत्र का कहना है कि यात्री के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, उधर सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों की प्रतिक्रियायें सामने आ रही हैं,
एक्स पर एक यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'पायलट या केबिन क्रू को देरी से क्या लेना-देना है? वे बस अपना काम कर रहे थे, इस आदमी को गिरफ्तार करें, और उसे नो-फ्लाई सूची में डाल दें'
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस व्यक्ति पर हमले का मामला दर्ज किया जाना चाहिए और साथ ही इसे नो फ्लाई लिस्ट में डाला जाना चाहिए'
