देश

Budget Session: संसद सत्र के दूसरे सप्ताह भी गतिरोध बरकरार.. आज भी नहीं चला सदन

  • Authored by: रंजीता झाEdited by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 20, 2023, 03:45 PM IST

बजट सत्र के दौरान संसद में लगातार गतिरोध बरकरार है। सत्ता पक्ष राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान को लेकर उन पर हमलावर है। इसके चलते सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित हो रही है।

Image

बजट सत्र के दौरान गतिरोध बरकरार (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Budget session 2023: पिछले सप्ताह की तरह ही इस हफ्ते भी सदन का सत्र गतिरोध से भरा रहने के आसार हैं। इसकी शुरुआत सोमवार से ही हो गई। आज विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित हुई।

सुबह 11 बजे संसद की कार्यवाही से पहले विपक्षी पार्टियों ने बैठक कर रणनीति तय की। बैठक में सदन में राहुल गांधी के बोलने का समय, कांग्रेस नेता के आवास पर पुलिस के पहुंचने और अडानी मामले पर जेपीसी के गठन जैसे मुद्दे हावी रहे।

वहीं, दूसरी तरफ सत्ता पक्ष आज भी राहुल गांधी पर दिखाई दिया। केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी ने प्रेस वार्ता करके लंदन में राहुल गांधी पर हमला बोला, उन्होंने राहुल गांधी के बयान को गैरज़िम्मेदाराना बताया। उन्होंने कहा, देश के बाद आपको बोलने की आजादी है, लेकिन उसके साथ ही साथ आप पर यह ज़िम्मेदारी भी है कि आपके बयान से देश पर सवाल न उठे।

राहुल गांधी ने ओम बिरला से सदन में बोलने का समय मांगा

राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर लंदन में दिये बयान पर सफ़ाई देने के लिये समय मांगा है। सूत्रों का कहना है की रूल357 का हवाला देते हुए राहुल गांधी की मांग को ओम बिरला ने ठुकरा दिया। राहुल गांधी ने इससे पहले भी सदन में बोलने की मांग को लेकर ओम बिरला से मुलाक़ात भी की थी।
रंजीता झा
रंजीता झाauthor

13 साल के राजनीतिक पत्रकारिता के अनुभव में मैंने राज्य की राजधानियों से लेकर देश की राजधानी तक सियासी हलचल को करीब से देखा है। प्लांट की गई बातें ख़बरें नहीं होती बल्कि बातों के पीछे छुपी सच्चाई असली ख़बर होती है। खबरें वही जो आपके सरोकार की हो वो आपतक लेकर आऊंगी।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!