देश

'मैं खीरा-ककड़ी हूं क्या? अगर मेरे बच्चों को...', संसद परिसर में प्रदर्शन की FIR पर भड़के पप्पू यादव, बोले-दिल्ली आ रहा हूं

संसद परिसर में राम मंदिर के कथित चंदा गबन को लेकर किए गए सांकेतिक प्रदर्शन के बाद निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद पर एफआईआर दर्ज हुई है। इस पर पलटवार करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि भगवा पहनना और मंदिर के पैसों की चोरी उजागर करना कोई अपराध नहीं है।

Image

FIR के बाद पप्पू यादव का सरकार पर तीखा हमला

Photo : ANI

संसद परिसर में राम मंदिर के कथित चंदा गबन के विरोध में किए गए सांकेतिक प्रदर्शन को लेकर राजनीति काफी गरमा गई है। प्रदर्शन के दौरान निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भगवा वस्त्र पहनकर एक पुजारी की भूमिका निभाई थी, जिसमें उन्होंने दानपात्र से पैसे जेब में रखने का अभिनय कर कथित चोरी को दर्शाया था। इस मामले में भाजपा नेताओं की शिकायत पर वाराणसी, दिल्ली और जहांगीरपुरी में राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने की एफआईआर दर्ज कराई गई है।

अपने खिलाफ केस दर्ज होने के बाद पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बिहार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और पुलिस कार्रवाई पर करारा हमला बोला। उन्होंने बेहद आक्रामक अंदाज में सवाल उठाते हुए कहा, "क्या मुझे भगवा वस्त्र पहनने का अधिकार नहीं है? राहुल गांधी या प्रियंका गांधी कभी एफआईआर से नहीं डरे, तो पप्पू यादव कैसे डर सकता है?" उन्होंने कहा कि सनातन और ईश्वर के साथ छल करने वालों से देश और धर्म की आस्था को बचाने के लिए वे हर दिन अपनी जान हथेली पर लेकर चलते हैं। पप्पू यादव ने आगे कहा कि 'मैं कोई खीरा-ककड़ी हूं क्या? अगर मेरे बच्चों को मेरे बच्चों को इसमें घसीटना ठीक नहीं। मैं दिल्ली आ रहा हूं।

क्या चोरों का पर्दाफाश करना गलत है-पप्पू यादव

पप्पू यादव ने साफ किया कि उनका मकसद किसी की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि मंदिरों में मिलने वाले दान और श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा करना था। उन्होंने कहा, "क्या मंदिर के पैसों को लूटने वालों का पर्दाफाश करना गलत है? क्या एक अरब से अधिक लोगों की आस्था और चढ़ावे की सुरक्षा की बात करना गुनाह है?"

'गोली खानी को भी तैयार'

उन्होंने विरोधियों को सीधे शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी नेता जो कहना चाहते हैं कहते रहें, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। इस लड़ाई में चाहे जितना विरोध हो या उन्हें गोली ही क्यों न खानी पड़े, वे सनातन धर्म के नाम पर लूट करने वालों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद रखते रहेंगे।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article