देश

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भारत की जमीन पर घुसने नहीं दिया जाएगा- मुस्लिम जमात की धमकी, कहा- सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार करे

एशिया हॉकी कप में पाकिस्तान की टीम खिलाड़ियों को बुलाने को लेकर भारी विरोध हो रहा है। मुस्लिम समाज के लोग ही पाकिस्तानी टीम के भारत दौरे का विरोध कर रहे हैं।

Image

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी

बिहार में आगामी अगस्त और सितंबर महीने में होने वाले एशिया हॉकी कप में पाकिस्तान की टीम खिलाड़ियों को बुलाने को लेकर विरोध शुरू हो गया है । यह विरोध किसी और ने नहीं बल्कि ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने किया है।

सरकार से अपील

मौलाना बरेलवी ने कहा है कि खेल मंत्रालय भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों को बुलाने का जो फैसला किया है , उस फैसले पर उनको पुनर्विचार करना चाहिए । यह खिलाड़ी भारत के दुश्मन देश से आ रहे हैं, जिस देश ने पहलगाम मैं बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दिया था और इसके बाद भारत और पाकिस्तान में जंग हुई भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया । उसके तहत पाकिस्तान के अंदर जो आतंकवादी ठिकाने थे उनको ध्वस्त किया गया। उस वक्त यही पाकिस्तान के खिलाड़ी, फनकार, लेखक, भारत के खिलाफ जहर उगल रहे थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐसे शब्दों को इस्तेमाल कर रहे थे जिनका यहां पर दोहराना मुनासिब नहीं है ।

मौलाना की धमकी

मौलाना ने पाकिस्तान की नापाक हरकतो और नापाक योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के खिलाफ यह भी ऐलान किया जा रहा था कि पाकिस्तान का झंडा दिल्ली के लाल किला पर लहराया जाएगा, भारत के टुकड़े टुकड़े होंगे। अब ऐसी सूरते हाल में इस पाकिस्तान के खिलाड़ियों को हम कैसे कबूल कर लें । इन खिलाड़ियों को भारत किसी भी सूरत में नहीं आने देना चाहिए। मौलाना ने ऐलान करते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान से खिलाड़ी भारत आए तो इनको बिहार की सरजमीं पर खेलने नहीं दिया जाएगा। और अगर आ भी गए तो पूरे भारत में मुसलमान के साथ-साथ अन्य दूसरे समुदायों को साथ में लेकर भारी विरोध प्रदर्शन करेंगे। हम पहले से ही भारत सरकार को अवगत करा देना चाहते हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article