देश

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर की फोटो एडिट कर लगाए पाकिस्तानी झंडे, माहौल बिगाड़ने की कोशिश, दबोचा गया आरोपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2024, 06:50 PM IST

Ayodhya Ram Mandir Social Media Post: अयोध्या राम मंदिर की तस्वीर पर पाकिस्तानी झंडे लहराने के आरोप में एक शख्स को कर्नाटक के गडग जिले से गिरफ्तार किया है।

Image

अयोध्या राम मंदिर की तस्वीर पर पाकिस्तानी झंडे लहराने के आरोप में एक गिरफ्तार

Ayodhya Ram Mandir Social Media Post: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन मौके पर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई है, पुलिस ने अयोध्या राम मंदिर की तस्वीर पर पाकिस्तानी झंडे लहराने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि कर्नाटक के गडग जिले में एक युवक ने आपत्तिजनक पोस्ट किया, जिसके सामने आते ही हिंदू संगठनों का गुस्सा भड़क उठा।

फेसबुक पर वायरल इस पोस्ट को लेकर लोगों ने शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद प्रशासन एक्शन में आया और पाकिस्तानी झंडे लहराने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

बताते हैं कि एक शख्स ने राम मंदिर की फोटो एडिट करके उस पर पाकिस्तान के तीन झंडे लगाए यही नहीं इस पर बाबरी मस्जिद भी लिखा और वायरल करने की कोशिश की, मामला सामने आने पर कार्रवाई की गई।

वहीं पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने फेसबुक पर पोस्ट देखी और गलती से इसे शेयर कर दिया, पुलिस अधिकारियों ने आरोपी से सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करवा दी है, पुलिस ने बताया कि 'आरोपी गडग का स्थानीय निवासी है। हम जांच कर रहे हैं कि क्या वह किसी संगठन से जुड़ा है। हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें