देश

चीन के ड्रोन को भारत में जासूसी के लिए इस्तेमाल कर रहा था पाकिस्तान, फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

  • Edited by: अमित कुमार मंडलWritten by: शिवानी शर्मा
  • Updated Mar 1, 2023, 02:01 PM IST

पाकिस्तान की तरफ से तकरीबन हर दूसरे दिन ड्रोन के जरिए ड्रग्स और हथियार भारत की सीमा में भेजने का प्रयास किया जाता है, लेकिन हर बार बीएसएफ जवाल उसके नापाक इरादों को नाकाम कर देते हैं।

Image

पाकिस्तान के नापाक इरादे नाकाम (Photo Credit: BSF)

आए दिन बीएसएफ भारत की पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन को तबाह कर पड़ोसी की साजिश का पर्दाफाश कर रहा है। बीएसएफ ने 25 दिसंबर 2022 को पाकिस्तान से आने वाले ऐसे ही एक ड्रोन को बर्बाद कर उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। इस ड्रोन को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया तो चीन और पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ। 25 दिसंबर 2022 को लगभग 07:45 बजे एओआर बीओपी राजाताल, अमृतसर सेक्टर में एक पाकिस्तानी क्वाडकॉप्टर ड्रोन ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की। बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर गोलीबारी की और नीचे गिरा दिया। ड्रोन को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए बीएसएफ मुख्यालय भेज दिया गया।

फॉरेंसिक रिपोर्ट में हुआ खुलासा

इस संबंध में पुलिस स्टेशन गरिंडा, जिला अमृतसर में केस दर्ज किया गया था। ड्रोन के फॉरेंसिक विश्लेषण से पता चला कि 11 जून 2022 को यह चीन के फेंग जियान जिले, संघाई में उड़ान भर चुका था। इसके बाद इसने 24 सितंबर 2022 से 25 दिसंबर 2022 तक पाकिस्तान के पंजाब में खानेवाल पर 28 बार उड़ान भरी थी।

पाकिस्तान के नापाक इरादे नाकाम

पाकिस्तान की तरफ से तकरीबन हर दूसरे दिन ड्रोन के जरिए ड्रग्स और हथियार भारत की सीमा में भेजने का प्रयास किया जाता है, लेकिन हर बार बीएसएफ के जवान इन ड्रोन को तबाह कर पाकिस्तान के नापाक इरादों को नाकाम कर देते हैं। इस बार चीन में उड़ान भर चुके ड्रोन को पाकिस्तान, भारत भेजकर खुफिया जानकारी इकट्ठा करना चाहता था। हाल ही में पाकिस्तान से भारत की सीमा में घुसे ऐसे ही एक ड्रोन के साथ चीन में बनी एक पिस्तौल भी बरामद की गई थी।

इस साल पाकिस्तान 6 बार ड्रोन से कर चुका है घुसपैठ

इस साल अब तक पाकिस्तान 6 बार भारत में ड्रोन के जरिए घुसपैठ की कोशिश कर चुका है, जबकि 2022 में दो दर्जन से अधिक ड्रोन जब्त किए गए थे। ड्रोन के जरिए पाकिस्तान हेरोइन, ग्रेनाइट और हथियार भारत में स्मगल करने की फिराक में रहता है। लेकिन दिसंबर में जब्त किए गए ड्रोन की फॉरेंसिक रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान भारत में घुसपैठ और जासूसी करने के लिए चीन के ड्रोन का खुलेआम इस्तेमाल कर रहा है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

NALSAR विश्वविद्यालय: CJI सूर्यकांत का छात्रों के एक वर्ग ने किया विरोध, जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले का दिया हवाला

NALSAR विश्वविद्यालय: CJI सूर्यकांत का छात्रों के एक वर्ग ने किया विरोध, जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले का दिया हवाला

आज की ताजा खबर, 10 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज लोकसभा में पेश होंगे 4 बिल, 2 खुद अमित शाह करेंगे...झारखंड में छात्र प्रदर्शन को देखते हुए धारा 144 लागू, पढ़ें- देश और दुनिया की हर बड़ी अपडेट

आज की ताजा खबर, 10 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज लोकसभा में पेश होंगे 4 बिल, 2 खुद अमित शाह करेंगे...झारखंड में छात्र प्रदर्शन को देखते हुए धारा 144 लागू, पढ़ें- देश और दुनिया की हर बड़ी अपडेट

'चुनाव आते ही कलश यात्रा निकालने वाली BJP-AAP से रहें सावधान', तुगलकाबाद गुरुघर विध्वंस की बरसी पर भड़कीं मायावती

'चुनाव आते ही कलश यात्रा निकालने वाली BJP-AAP से रहें सावधान', तुगलकाबाद गुरुघर विध्वंस की बरसी पर भड़कीं मायावती

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, जलपाईगुड़ी में चाय बागान से मजदूर का अपहरण, घुसपैठ रोकने के प्रतिशोध में वारदात की आशंका

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, जलपाईगुड़ी में चाय बागान से मजदूर का अपहरण, घुसपैठ रोकने के प्रतिशोध में वारदात की आशंका

झारखंड में आज छात्रों का 'विधानसभा मार्च', राजधानी में हाई अलर्ट, पुलिस ने रांची शहर को छावनी में बदला

झारखंड में आज छात्रों का 'विधानसभा मार्च', राजधानी में हाई अलर्ट, पुलिस ने रांची शहर को छावनी में बदला