देश

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में अब तक लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर सहित 5 आतंकवादियों के घर जमींदोज़

J&K Terrorists Houses Demolished: पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में 5 आतंकवादियों के घर ध्वस्त कर दिए गए हैं, शोपियां, कुलगाम और पुलवामा जिलों में यह कार्रवाई हुई है।

Image

लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर सहित 5 आतंकवादियों के घर जमींदोज़

J&K Terrorists Houses Demolished: कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में 5 आतंकवादियों के घर ध्वस्त कर दिए गए हैं। शोपियां, कुलगाम और पुलवामा जिलों में यह कार्रवाई की गई, क्योंकि सुरक्षा बलों ने घातक पहलगाम हमले से जुड़े लश्कर-ए-तैयबा के गुर्गों और संदिग्धों पर कार्रवाई तेज कर दी है।

पहलगाम आतंकी हमले के कुछ दिनों बाद, जिसमें 26 लोग मारे गए थे, जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग विस्फोटों में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर सहित पांच आतंकवादियों के घर नष्ट कर दिए गए। अधिकारियों के अनुसार, शोपियां, कुलगाम और पुलवामा जिलों में कार्रवाई की गई, क्योंकि सुरक्षा बलों ने घातक हमले से जुड़े लश्कर-ए-तैयबा के गुर्गों और संदिग्धों पर कार्रवाई तेज कर दी है।

Jammu Kashmir Terrorists Houses Demolished

Jammu Kashmir Terrorists Houses Demolished

शोपियां के चोटीपोरा गांव में, लश्कर कमांडर शाहिद अहमद कुट्टे के घर को ध्वस्त कर दिया गया और मलबे में तब्दील कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि कुट्टे पिछले तीन से चार वर्षों से आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय था और उस पर राष्ट्र विरोधी अभियानों के समन्वय में प्रमुख भूमिका निभाने का आरोप है।

कुलगाम मातरम क्षेत्र में एक अन्य सक्रिय आतंकवादी जाहिद अहमद का घर ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, पुलवामा के मुर्रान इलाके में आतंकी अहसान उल हक के घर को विस्फोट से ध्वस्त कर दिया गया। 2018 में पाकिस्तान में आतंकी प्रशिक्षण लेने वाले अहसान ने हाल ही में घाटी में फिर से प्रवेश किया था, जिससे खुफिया एजेंसियों की चिंता बढ़ गई थी।

Jammu Kashmir Terrorists Houses Demolished

Jammu Kashmir Terrorists Houses Demolished

जून 2023 से सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी एहसान अहमद शेख के एक और दो मंजिला घर को गिरा दिया गया। सूत्रों ने बताया कि सभी आतंकियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गुरुवार रात को पहलगाम हमले के पीछे शामिल लश्कर के दो आतंकियों आदिल हुसैन थोकर और आसिफ शेख के घर अलग-अलग धमाकों में तबाह हो गए। सूत्रों ने बताया कि उनके घरों के अंदर कुछ विस्फोटक रखे हुए थे।

'उनके घरों के अंदर कुछ विस्फोटक रखे हुए थे'

सूत्रों ने बताया कि सभी आतंकियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गुरुवार रात को पहलगाम हमले के पीछे शामिल लश्कर के दो आतंकियों आदिल हुसैन थोकर और आसिफ शेख के घर अलग-अलग धमाकों में तबाह हो गए। सूत्रों ने बताया कि उनके घरों के अंदर कुछ विस्फोटक रखे हुए थे।

Jammu Kashmir Terrorists Houses Demolished

Jammu Kashmir Terrorists Houses Demolished

सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा

अनंतनाग पुलिस ने गुरुवार को पहलगाम हमले में शामिल होने के संदेह में थोकर और दो अन्य आतंकवादियों के स्केच जारी किए थे। अधिकारियों ने कहा कि दो अन्य संदिग्ध-हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान और अली भाई उर्फ तल्हा भाई-पाकिस्तानी नागरिक थे और उनकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई थी।

बैसरन घाटी में आतंकवादियों ने हमला कर दिया

गौर हो कि मंगलवार को 'मिनी स्विटजरलैंड' के नाम से मशहूर बैसरन घाटी (Baisaran Valley) में आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें एक नेपाली नागरिक समेत 26 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घाटी पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है, जहां पहाड़ियां और हरे-भरे बगीचे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही गोलियां चलीं, पर्यटकों में दहशत फैल गई और वे छिपने के लिए भागे। हालांकि, खुली जगह में उनके छिपने की कोई जगह नहीं थी।

आतंकवादियों की तलाश के लिए व्यापक अभियान

आतंकवादियों की तलाश के लिए व्यापक अभियान शुरू कर दिया गया है तथा सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article