देश

Pahalgam Attack: पहली बरसी पर गुरेज घाटी में दिखा भावुक नजारा, पर्यटकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले-‘कश्मीर अब सुरक्षित है’

Pahalgam Attack First Anniversary: 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बांदीपोरा के गुरेज स्थित रजदान पास पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Image

रजदान पास पर पर्यटकों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि (Photo: ANI)

Pahalgam Attack First Snniversary: 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam Attack) की बैसरन घाटी में हुआ आतंकी हमला आज भी लोगों के दिलों में ताजा है। उस दर्दनाक घटना में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई थी। इस हमले के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी और हर किसी ने इस घटना की कड़ी निंदा की थी। अब इस घटना के एक साल पूरे होने पर लोगों ने अलग-अलग जगहों पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। इसी क्रम में जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज क्षेत्र में स्थित रजदान पास पर भी एक भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला।

सभी ने कुछ मिनटों का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि

यहां कई पर्यटक, टूर ऑपरेटर और स्थानीय वाहन चालक एक साथ इकट्ठा हुए और हमले में मारे गए लोगों की याद में प्रार्थना की। सभी ने कुछ मिनटों का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर आए पर्यटकों ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और दिल को झकझोर देने वाली थी। उनका मानना था कि ऐसे हादसों की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर ने भले ही उस समय एक दर्दनाक घटना देखी हो, लेकिन यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांति को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

अब स्थिति पहले से बेहतर

कुछ पर्यटकों ने यह भी बताया कि शुरुआत में उन्हें थोड़ा डर जरूर लगा था, लेकिन जब वे कश्मीर पहुंचे तो उनका डर काफी हद तक दूर हो गया। उन्होंने कहा कि यहां की स्थिति अब पहले से बेहतर और सुरक्षित महसूस होती है। कई लोगों ने अन्य पर्यटकों से अपील की कि वे खुद आकर कश्मीर की खूबसूरती और यहां के माहौल को देखें। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि दुखद घटनाओं को याद रखते हुए भी आगे बढ़ना जरूरी है और शांति व एकता को बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article