देश

सुपर 30 के आनंद कुमार को पद्मश्री अवॉर्ड, गरीब बच्चों को IIT में दिलवाई सफलता, बताई अपनी जर्नी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2023, 10:36 PM IST

सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार (Anand Kumar) ने भारत सरकार ने पद्मश्री अवॉर्ड (Padma Shri Award) देने देने का ऐलान किया है। आनंद गरीबी की वजह काफी संघर्षों से आगे बढ़े। लेकिन उन्होंने बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को आईआईटी में सफलता दिलवाई। उन्होंने अपनी जर्नी बताई।

Image

सुपर 30 के आनंद कुमार

Photo : Twitter

सुपर 30 के आनंद कुमार (Anand Kumar) को भारत सरकार ने पद्मश्री अवॉर्ड (Padma Shri Award) देने की घोषणा की है। पद्मश्री अवार्ड मिलने से आनंद कुमार काफी खुश है और भारत सरकार को धन्यवाद देते हुए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ अपनी जीवन की जर्नी को उन्होंने साझा किया।

पटना में रहने वाले आनंद कुमार का जीवन संघर्षों के साथ आगे बढ़ा। उनके पिता पोस्ट ऑफिस में क्लर्क थे और प्राइवेट स्कूल के लिए अपने बच्चों की फीस जुटाने में असमर्थ थे। इसलिए आनंद की पढ़ाई हिंदी मीडियम के सरकारी स्कूल में हुई। पटना हाईस्कूल से इन्होंने पढ़ाई की। आगे बीएन कॉलेज में पढ़े, शुरुआती समय से ही इनकी रुचि गणित में खूब थी।

सुपर 30 के जरिए आनंद कुमार ने बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को आईआईटी में सफलता दिलवाई। आनंद ने हर साल गरीब परिवार से आने वाले गरीब बच्चों को बिना किसी फीस के पढ़ाकर IIT कम्पीट करवाया। बड़ी बात यह कि इन्होंने इस मिथक को तोड़ा कि कोटा जाने से ही बच्चे इंजीनियरिंग में सफल होते हैं।

आनंद कुमार ने सुपर 30 में देश के कई राज्यों के बच्चे बिहार आकर पढ़े। अभी उनके द्वारा पढ़ाए गए कई गरीब बच्चों की जिंदगी बदल गई है और वे देश से विदेश तक में ऊंची सैलरी की नौकरियों में हैं।

उन्होंने ट्वीट के जरिये कहा कि भारत-सरकार ने मुझे पद्मश्री सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की, विशेष आभार आपने मुझे इस सम्मान के लायक समझा। साथ ही साथ उन तमाम लोगों का सहृदय धन्यवाद जिन्होंने कठिन से कठिन परिस्तिथियों में भी मेरा साथ नहीं छोड़ा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article