देश

जम्मू-कश्मीर में 22 मकान खाक और 37 परिवार हुए बेघर; CM उमर अब्दुल्ला भी चिंतित! जानें क्या है पूरा मामला

Jammu Kashmir Fire: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 22 मकान जलकर राख और 32 परिवार बेघर हो गए। जिसके सरकार राहत और पुनर्वास उपाय में जुट गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के कादीपोरा के गजिनाग इलाके में एक घर में गुरुवार को आग लग गई और देखते ही देखते इस आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

Image

अनंतनाग आग

Photo : ANI

Jammu Kashmir Fire: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 22 मकान जलकर राख और 32 परिवार बेघर हो गए। जिसके सरकार राहत और पुनर्वास उपाय में जुट गई, लेकिन ऐसा हुआ क्यों? अचानक से अनंतनाग जिले के 22 मकान जलकर खाक कैसे हो गए। दरअसल, एक मकान में लगी आग ने देखते ही देखते अन्य मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के कादीपोरा के गजिनाग इलाके में एक घर में गुरुवार को आग लग गई और देखते ही देखते इस आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

कैसे लगी आग?

अधिकारियों ने बताया कि कुछ गैस सिलेंडर फटने से घनी आबादी वाले इलाके में आग तेजी से फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों तथा स्थानीय लोगों की मदद से समय पर लोगों को निकालने से उनकी जान बच गई, लेकिन आग की वजह से कई इमारतें जलकर खाक हो गईं। उन्होंने बताया कि 20 से अधिक घरों में लगी आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग की वजह से तीन दर्जन से ज़्यादा परिवार बेघर हो गए हैं।

CM अब्दुल्ला ने क्या कुछ कहा?

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि प्रभावित लोगों की मदद के लिए तत्काल राहत और पुनर्वास उपाय किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक हैंडल एक्स पर कहा, "अनंतनाग में लगी भीषण आग की वजह से कई घर जलकर खाक हो गए हैं और लोग बेघर हो गए हैं। प्रभावित लोगों की मदद के लिए तत्काल राहत और पुनर्वास उपाय किए जा रहे हैं। हम इस मुश्किल घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़े हैं।"

अनंतनाग के तहसीलदार सज्जाद अहमद वानी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि आग की वजह से 22 घर जलकर खाक और 32 परिवार बेघर हो गए। उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रभावित लोगों की मदद के लिए पूरी तरह तैयार है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article