देश

Telangana Tunnel Collapse: हादसे का 28वां दिन और 7 जिंदगियों की तलाश जारी; अब तक नहीं मिली कामयाबी

Telangana Tunnel Collapse: आंशिक रूप से ध्वस्त ‘श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कनाल (SLBC) सुरंग के अंदर फंसे सात व्यक्तियों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान बृहस्पतिवार को तेजी से जारी रहा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उत्खनन मशीनों और 'लोको ट्रेन' का उपयोग करके सुरंग से बड़े पत्थरों को हटाया जा रहा है।

Image

तेलंगाना सुरंग हादसा (फाइल फोटो)

Telangana Tunnel Collapse: आंशिक रूप से ध्वस्त ‘श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कनाल (SLBC) सुरंग के अंदर फंसे सात व्यक्तियों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान बृहस्पतिवार को तेजी से जारी रहा। बचावकर्मी उन स्थानों से स्टील और मिट्टी हटा रहे हैं जहां किसी इंसान की मौजूदगी का संदेह है।

बड़े पत्थरों को हटाने का चल रहा काम

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उत्खनन मशीनों और 'लोको ट्रेन' का उपयोग करके सुरंग से बड़े पत्थरों को हटाया जा रहा है। बयान में कहा गया है कि जल रिसाव और मृदा स्थिरता से संबंधित चुनौतियों के समाधान के लिए विशेषज्ञों को बुलाया जा रहा है। राज्य के विशेष मुख्य सचिव (आपदा प्रबंधन) अरविंद कुमार तलाश अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

तेजी से चल रहा खोज अभियान

अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), सरकारी खनन कंपनी सिंगरेनी कोलियरीज, खनिकों और अन्य कर्मियों ने आवश्यक उपकरणों का उपयोग करते हुए खोज अभियान तेज कर दिया है।

कब हुआ था हादसा?

'श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कनाल' परियोजना की सुरंग का एक हिस्सा 22 फरवरी को ढह जाने से इंजीनियरों और मजदूरों सहित कुल आठ लोग फंस गए थे। टीबीएम के 'ऑपरेटर' के रूप में काम करने वाले गुरप्रीत सिंह का शव नौ मार्च को बरामद किया गया था। उनका शव पंजाब में रहने वाले उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article