देश

'भागीदारी की असीमित क्षमताओं को सामने लाएगी व्यापार वार्ता', ट्रंप के ट्वीट के बाद PM मोदी का आया जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत और अमेरिका करीबी दोस्त और सहयोगी हैं। पीएम ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि व्यापार वार्ता दोनों देशों की भागीदारी एवं सहयोग की असीम संभावनाओं को खोलेगी।

Image

यूएस के साथ ट्रेड डील पर बोले पीएम मोदी। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत और अमेरिका करीबी दोस्त और स्वभावगत सहयोगी हैं। पीएम ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि व्यापार वार्ता दोनों देशों की भागीदारी एवं सहयोग की असीम संभावनाओं को खोलेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति के ट्रूथ सोशल पोस्ट को टैग करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। मुझे विश्वास है कि हमारे व्यापारिक वार्तालाप भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। हमारी टीमें इन चर्चाओं को जल्द से जल्द निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत करने की भी प्रतीक्षा कर रहा हूं। हम दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्ज्वल और अधिक समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।'

ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और भारत दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत फिर से शुरू करेंगे। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका अपने दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रख रहे हैं। मैं आने वाले हफ्तों में अपने बहुत अच्छे दोस्त, प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए एक सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं होगी!'

ट्रंप ने मोदी को बताया था खास दोस्त

यह घोषणा अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के कुछ हफ़्ते बाद आई है, जिसमें रूसी तेल की खरीद पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत जुर्माना भी शामिल है। इस हफ्ते की शुरुआत में राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक घोषणा करते हुए भारत-अमेरिका संबंधों को एक बेहद खास रिश्ता बताया था और कहा कि वह और प्रधानमंत्री मोदी हमेशा दोस्त रहेंगे, और कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है।

राजनयिकों की टीम अमेरिका के संपर्क में है-वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका के भारतीय उत्पादों पर भारी शुल्क लगाए जाने के बीच राजनयिकों की टीम अमेरिका के संपर्क में है। अमेरिका ने 27 अगस्त से भारतीय सामान पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिया है। इससे झींगा, कपड़ा, चमड़ा और जूते जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों के निर्यात पर असर पड़ रहा है। सीतारमण ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा, ‘हमारी तरफ से, अगर मैं इस शब्द का इस्तेमाल कर सकती हूं, तो हमने सभी दरवाजे खुले रखे हैं। राजनयिकों की टीम अमेरिका के साथ बातचीत कर रही है। व्यापार वार्ता अब भी जारी रह सकती है। इसलिए, हमारी तरफ से, हम दूसरों के लिए कुछ भी मुश्किल नहीं बना रहे हैं।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?