देश

हिमाचल पर पड़ी मौसम की मार; भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी; CM सुक्खू ने प्रशासन को दिए यह निर्देश

Himachal Pradesh Flood: देश के कई हिस्सों में मानसून के रफ्तार पकड़ने के बीच हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भारी बारिश की संभावना जताते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रशासन को अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया।

Image

हिमाचल प्रदेश में अचानक आई बाढ़

Photo : PTI

Himachal Pradesh Flood: देश के कई हिस्सों में मानसून के रफ्तार पकड़ने के बीच हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई जिसकी वजह से 5 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल है, जबकि सात लापता बताए जा रहे हैं। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भारी बारिश की संभावना जताते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।

CM सुक्खू ने दिए अहम निर्देश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को सतर्क रहने और जनता के लिए 24x7 घंटे पहुंच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री का यह निर्देश भारी बारिश, बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के एक दिन बाद आया जिससे राज्य में तबाही मची है।

'सुरक्षित स्थानों पर लोगों को करें शिफ्ट'

गुरुवार को जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को प्रभावित व्यक्तियों के लिए युद्धस्तर पर राहत एवं पुनर्वास अभियान चलाने के निर्देश दिए। एक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने डिप्टी कमिश्नरों को नदियों, खड्डों और नालों के किनारे रहने वाले व्यक्तियों या परिवारों और विशेष रूप से प्रवासी मजदूरों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बारिश के मौसम में नदी-नालों के पास नहीं जाने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द सरकार को सभी नुकसान की रिपोर्ट देने को कहा।

त्राहिमाम कर रही जनता

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और कुल्लू जिलों में बुधवार को बादल फटने, अचानक बाढ़ और भारी बारिश ने कहर बरपाया। कांगड़ा जिले में बुधवार को अचानक आई बाढ़ से प्रभावित इंदिरा प्रियदर्शिनी जलविद्युत परियोजना स्थल से दो और शव बरामद होने के साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article