देश

'मोदी जी एलपीजी'...LPG संकट को लेकर विपक्ष ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन और नारेबाजी, राहुल भी हुए शामिल

विपक्षी सांसदों ने गैस सिलेंडर की आकृति वाली तख्तियां भी ले रखी थीं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि ईंधन संकट को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन वह खुद अलग कारणों से घबराए हुए नजर आ रहे हैं।

Image

LPG की किल्लत पर सांसदों का धरना प्रदर्शन

Photo : ANI

Protest in Parliament Over LPG Crisis: ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच भारत में भी घरेलू गैस की किल्लत दिख रही है। विपक्ष ने भी इसे मुद्दा बनाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस मामले की गूंज संसद के भीतर और बाहर भी सुनाई दे रही है। कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने देश में एलपीजी के कथित संकट को लेकर आज संसद परिसर में प्रदर्शन किया। संसद के मकर द्वार के निकट कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, द्रमुक और कई अन्य विपक्षी दलों के सांसद एकत्र हुए और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने 'मोदी जी एलपीजी' के नारे लगाए।

राहुल गांधी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए

विपक्षी सांसदों ने गैस सिलेंडर की आकृति वाली तख्तियां भी ले रखी थीं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि ईंधन संकट को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन वह खुद अलग कारणों से घबराए हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले 11 मार्च को भी विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में गैस किल्लत को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था। इसमें कुछ देर के लिए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी नजर आई थीं।

सरकार ने कहा, गैस की कोई किल्लत नहीं

बता दें कि सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश में कहीं भी एलपीजी की किल्लत नहीं है। हालांकि, कुछ जगहों पर लोग गैस सिलेंडर लिए लाइन में नजर आ रहे हैं। बंगलुरू, मुंबई समेत कई शहरों में एलपीजी की दिक्कत के चलते कुछ रेस्टोरेंट बंद होने की खबरें आई हैं। वहीं, नोएडा सहित यूपी के कुछ और शहरों में भी एलपीजी को लेकर लोग परेशान नजर आ रहे हैं।

नोएडा, बलिया सहति कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत

नोएडा में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के चलते लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सिलेंडर पाने के लिए लोगों को आधा किलोमीटर तक लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। सेक्टर-5 के हरौला में गैस एजेंसी के बाहर आज भी सैंकड़ों लोग खाली सिलेंडर के साथ लंबी लाइन में नजर आए। कुछ लोग यहां सुबह 2 बजे से ही कतार में लगे हुए हैं, लेकिन इतने लंबे इंतजार के बाद भी उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। कई लोगों की गैस खत्म होने के कारण उनके घरों में खाना तक नहीं बन पा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी और चिंता दोनों बढ़ रही है। यूपी के बलिया में भी लोग सिलेंडर लिए लंबी लाइन में लगे दिखे।

एलपीजी संकट पर काबू पाने के प्रयास जारी: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने गुरुवार को कहा कि एलपीजी संकट से निपटने के प्रयास जारी हैं और भारत के लिए अतिरिक्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के रास्ते खुल रहे हैं। गोपी ने संवाददाताओं से कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को संसद में एलपीजी संकट से जुड़े सवालों के जवाब दिए थे। उन्होंने कहा कि कूटनीतिक संवेदनशीलता के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आपूर्ति से जुड़े कुछ मामलों का खुलासा नहीं किया जा सकता।

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है। इस संकरे मार्ग से वैश्विक समुद्री तेल व्यापार के लगभग एक चौथाई हिस्से और एलपीजी एवं उर्वरकों का परिवहन होता है। संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच यदि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया जाता है तो वैश्विक व्यापार एवं विकास के लिए बड़े जोखिम पैदा होंगे जिनमें खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतें और जीवनयापन की लागत में वृद्धि शामिल है। गोपी ने कहा, प्रधानमंत्री ने सभी देशों से इस बारे में बात की है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के मुद्दे ने जीवन को किस तरह प्रभावित किया है और छूट दिए जाने की मांग की है। मैं सटीक आंकड़े नहीं दे रहा लेकिन हमारे लिए अधिक एलपीजी प्राप्त करने के रास्ते खुल रहे हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

बेंगलुरु में कई होटलों पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, मिले डरावने हालात, भारी मात्रा में सड़ा मांस, दूध और तेल जब्त, मशहूर पब सील

बेंगलुरु में कई होटलों पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, मिले डरावने हालात, भारी मात्रा में सड़ा मांस, दूध और तेल जब्त, मशहूर पब सील

NALSAR विश्वविद्यालय: CJI सूर्यकांत का छात्रों के एक वर्ग ने किया विरोध, जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले का दिया हवाला

NALSAR विश्वविद्यालय: CJI सूर्यकांत का छात्रों के एक वर्ग ने किया विरोध, जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले का दिया हवाला

आज की ताजा खबर, 10 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज लोकसभा में पेश होंगे 4 बिल, 2 खुद अमित शाह करेंगे...झारखंड में छात्र प्रदर्शन को देखते हुए धारा 144 लागू, पढ़ें- देश और दुनिया की हर बड़ी अपडेट

आज की ताजा खबर, 10 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज लोकसभा में पेश होंगे 4 बिल, 2 खुद अमित शाह करेंगे...झारखंड में छात्र प्रदर्शन को देखते हुए धारा 144 लागू, पढ़ें- देश और दुनिया की हर बड़ी अपडेट

'चुनाव आते ही कलश यात्रा निकालने वाली BJP-AAP से रहें सावधान', तुगलकाबाद गुरुघर विध्वंस की बरसी पर भड़कीं मायावती

'चुनाव आते ही कलश यात्रा निकालने वाली BJP-AAP से रहें सावधान', तुगलकाबाद गुरुघर विध्वंस की बरसी पर भड़कीं मायावती

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, जलपाईगुड़ी में चाय बागान से मजदूर का अपहरण, घुसपैठ रोकने के प्रतिशोध में वारदात की आशंका

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, जलपाईगुड़ी में चाय बागान से मजदूर का अपहरण, घुसपैठ रोकने के प्रतिशोध में वारदात की आशंका