देश

SIR पर आर पार के मूड में विपक्ष और सत्ता पक्ष... क्या होगा परिणाम?

इस पूरे मामले पर अब बीजेपी भी राजनीतिक तरीके से वार कर रही है और एक लंबी फेहरिस्त गिनाई है की कांग्रेस के कार्यकाल में कैसे चुनाव को प्रभावित किया गया

Image

इस मुद्दे पर राहुल गांधी अपनाए हैं आक्रामक तेवर (फाइल फोटो:PTI)

संसद का मौजूदा सत्र SIR पर हंगामे की भेट चढ़ गया, विपक्ष SIR पर चर्चा कराने की मांग पर अड़ा हुआ, जो संभव नही है ऐसा सरकार के हवाले से बताया गया है क्योंकि चुनाव आयोग एक निष्पक्ष संस्था है।अब मामला आगे बढ़ गया है राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके वोटो की चोरी का आरोप लगाया और बताया कि लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने वोटों की चोरी कराई और किसके इशारे पर कराई गई ये सभी जानते हैं

राहुल के इन आरोपों पर चुनाव आयोग ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की राहुल गांधी ने जो आरोप लगाए हैं उन्हें शपथ पत्र साइन करके चुनाव आयोग को सौंपे, लेकिन अब तक राहुल गांधी ने ऐसा नहीं किया है।

अब सोचने वाली बात है कि राहुल गांधी ने जो आरोप लगाए तो उन्हें उसे साबित करना चाहिए और चुनाव आयोग के समक्ष जाना भी चाहिए, सिर्फ आरोप लगाकर चुप नहीं रहना चाहिए

बीजेपी का क्या है आरोप..

  • आज़ाद भारत के इतिहास में कांग्रेस ने हमेशा सत्ता पाने के लिए अनैतिक खेल खेला है
  • नेहरू के समय से यह खेल चल रहा है 1952 में नाइट्रिएसिड के ज़रिए मतपेटियों के अंदर मत पत्र को खराब करने का काम किया
  • इंदिरा गांधी ने चुनाव को लेकर सरकारी तंत्र का कैसे दुरुपयोग किया यह सबको विदित है
  • राजीव गांधी के साथ उनके संसदीय क्षेत्रों में बूथ कैप्चरिंग हुई और फिर रिपोलिंग करानी पड़ी थी ..
  • जब 1983 में जब सोनिया गांधी को भारत की नागरिकता मिली थी उनके पहले वो कैसे भारत के चुनाव में वोट डाली थी और कैसे उनका नामवोटर लिस्ट में आया जब वो नागरिक नहीं थी इस पर कांग्रेस चुप है
  • कांग्रेस ने 1952 से लेकर हर चुनाव में कैसे वोटों को हासिल करने के लिए अनैतिक काम किए यह जग ज़ाहिर है
  • 1952 के चुनाव में बाबा साहेब लोकसभा ना पहुंचे इसके लिए कम्युनिस्ट पार्टी के साथ गठजोड़ किया
बिहार में विधानसभा चुनाव है और इस बार SIR राजनीति के केंद्र में रहने वाला है..और इस पर जमकर राजनीति होने के पूरे आसार हैं
Ravikant Rai
रविकांत रायauthor

सत्ता के गलियारों से आम जनमानस से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र, । राजनीति के हर दांव पेंच से वाकिफ, 13 सालों में दो लोकसभा चुनाव और कई राज्यों के विधान सभा चुनाव कवर करने का अनुभव। संसद भवन, बीजेपी और प्रधानमंत्री कार्यालय को मैं कवर करता हूं... फिल्मे देखना , सपने देखना और उनका पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देना ये मेरा जुनून है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?