सोमवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सीबीआई पूछताछ कर रही थी और आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता सड़कों पर सीबीआई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। पार्टी के कार्यकर्ता नारा लगा रहे थे जेल का ताला टूटेगा, मनीष सिसोदिया छूटेगा। मनीष सिसोदिया ने सीबीआई पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा गया कि सीबीआई ने बीजेपी की तरफ से उन्हें सीएम बनने का ऑफर दिया। हालांकि सीबीआई का कहना है कि उनके आरोपों की जांच की जाएगी। इन सबके बीच बीजेपी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने कहा कि जब कभी इनके नेताओं को जांच के दायरे में लाया जाता है तो वो ऑपरेशन लोटस चिल्लाने लगते हैं, हकीकत यह है कि आप की तरफ से ऑपरेशन नॉन को ऑपरेशन हो रहा है।
अपने आपको कोई भ्रष्ट कहता है ?
आम आदमी पार्टी के आरोपों पर बीजेपी ने कहा कि यह तो जश्न-ए भ्रष्टाचार है। आप के नेताओं ने दिल्ली की सड़कों पर जो कुछ किया वो अपनी खामी और नाकामी को विजय में बदलने की कोशिश कर रहे थे। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि क्या आपने कभी सुना है कि किसी भ्रष्ट व्यक्ति ने पूछताछ के बाद अपने आपको भ्रष्ट या अपराधी बताया हो। कोई भी नहीं जानता कि सीबीआई ने क्या सवाल जवाब किए हैं। लेकिन कॉमन सेंस के मुताबिक यह समझा जा सकता है कि क्या पूछा गया होगा।
उनसे पूछा गया होगा कि पुरानी एक्साइड पॉलिसी को क्यों वापस ली गई। दिल्ली सरकार के खजाने को पॉलिसी की वजह से कितना नुकसान हुआ और उसकी राशि क्या थी। एक ऐसी नीति को मंजूरी दी गई जिसके लिए कैबिनेट की स्वीकृति नहीं थी और मित्रवत लोगों को फायदा पहुंचाया गया। उनसे पूछा गया होगा कि आखिर ब्लैकलिस्टेड कंपनी को ठेका क्यों दिया गया। यह भी पूछा गया होगा कि इस तरह के मैनुफैक्चरर को रिटेल बिजनेस में क्यों लाया गया।
