देश

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 2, 2023, 09:17 AM IST

सूत्रों ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाश अभियान चलाया, जिसके बाद इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई।

Image

kashmir Encounter

Photo : ANI

Encounter in Rajouri: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और संदिग्ध आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजौरी के दासल मेहारी गांव में मुठभेड़ जारी है।

सूत्रों ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाश अभियान चलाया, जिसके बाद इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ जारी है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article