देश

जम्मू-कश्मीर: भारतीय सेना की बड़ी कामयाबी, LoC पर 3 आतंकवादियों को धर दबोचा, भारी मात्रा में IED और हथियार बरामद

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 31, 2023, 02:33 PM IST

भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाकर जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LoC पर घुसपैठ करते तीन आतंकवादियों को पकड़ लिया। कुछ हथियार, आईईडी और नार्को सहित युद्ध जैसी सामग्री बरामद की गई।

Image

जम्मू-कश्मीर: भारतीय सेना की बड़ी कामयाबी, LoC पर 3 आतंकवादियों को धर दबोचा, भारी मात्रा में IED और हथियार बरामद

पुंछ (जम्मू और कश्मीर): घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए भारतीय सेना ने बुधवार को पुंछ में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास तीन आतंकवादियों को पकड़ा। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक सेना ने 30-31 मई की रात को पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाया और बाड़ पार करने की कोशिश कर रहे 3-4 आतंकवादियों को रोक लिया। खराब मौसम और भारी बारिश का फायदा उठाकर एलओसी पार कर रहे थे। बयान में कहा गया है कि करीब 1.30 घंटे की गतिविधि पर नजर रखने के बाद उन्हें चुनौती देने के लिए घात लगाकर बैठे भारतीय सेना ने गोलीबारी की और जवाबी कार्रवाई में कुछ आतंकवादी मारे गए। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

पीआरओ डिफेंस ने बताया कि पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बाड़ पार करने का प्रयास करते हुए तीन-चार आतंकवादियों को भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रोक दिया। तीन आतंकवादियों को पकड़ा गया और कुछ हथियार, आईईडी और नार्को सहित युद्ध जैसी सामग्री बरामद की गई। इसके बाद हुई गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया और उसे सुरक्षित निकाल लिया गया है।

बयान में आगे उल्लेख किया गया है कि खून के निशान पाए गए हैं। एक IED और नार्को सहित कुछ हथियारों और युद्ध जैसी सामग्री के साथ तीन आतंकवादियों को पकड़ा गया है। भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया था और उसे सुरक्षित निकाल लिया गया है। सेना ने आतंकियों के पास से 10 किलो IED (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया है। तलाशी अभियान जारी थे।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article