देश

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में आपस में कैसे टकराईं 3 ट्रेनें, जानें 'Coromandel Express Train' हादसे की वजह

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 3, 2023, 02:29 AM IST

Coromandel Express Train Acident Reason: उड़ीसा रेल हादसे की वजह जो सामने आ रही है उसके मुताबिक हादसे में कुल तीन ट्रेनों की टक्कर हुई है जो हादसे के बाद एक दूसरे से टकराई हैं।

Image

हादसे में कुल तीन ट्रेनों की टक्कर हुई है

Odisha Coromandel Express Train Accident Reason: उड़ीसा में हुई ट्रेन हादसे को लेकर अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक ये दो ट्रेनों के बीच एक्सीडेंट नहीं है बल्कि इस हादसे में तीन रेलगाड़ियों की टक्कर हुई है, जिसमें से दो यात्री ट्रेन हैं तो एक मालगाड़ी, हादसे में 120 से ज्यादा की मौत और करीब 600 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं वहीं एक बाद एक ट्रेन टकराने के इस हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी है मृतकों की संख्या बढ़ने की भी बात कही जा रही है।

इस हादसे में दोनों ट्रेनों की की करीब 17 बोग‍ियां पटरी से उतर गईं, इस हादसे में 120 से अध‍िक लोगों की मौत की खबर हे। वहीं हादसे में 600 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। हादसे पर राष्‍ट्रपत‍ि, प्रधानमंत्री से लेकर ओड‍िशा के मुख्‍यमंत्री ने दुख जताया है।

क्या रही हादसे की वजह

मीडिया रिपोर्टों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक कोरोमंडल एक्सप्रेस हावड़ा से चेन्नै सेंट्रल जा रही थी, इस दौरान जब ट्रेन बाहानगा बाजार स्टेशन पर पहुंची तो उसकी मालगाड़ी से टक्‍कर हो गई। इसके चलते कोरोमंडल एक्‍सप्रेस के कुछ ड‍िब्‍बे पटरी से उतर गए वहीं इस दौरान वहां पर एक दूसरी ट्रेन आ गई। इस ट्रेन से कोरोमंडल एक्‍सप्रेस के ड‍िब्‍बे टकरा गए बताया जा रहा है कि इसके चलते दोनों ट्रेनों के करीब 17 ड‍िब्‍बे पटरी से उतर गए।

कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन का ये है रूट

कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन बंगाल, ओड‍िशा, आंध्रप्रदेश और तम‍िलनाड़ से होकर चलती है, कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन कोलकाता के शाल‍िमार रेलवे स्‍टेशन के शुक्रवार दोपहर तीन बजकर 30 म‍िनट पर रवाना हुई थी, वहीं केंद्रीय रेल मंत्री ने हादसे के श‍िकार लोगों और उनके पर‍िवार के ल‍िए मुआवजे का ऐलान क‍िया है।

कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा से चेन्‍नै जा रही थी

बताया गया है क‍ि कोरोमंडल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा से चेन्‍नै जा रही थी। यह ट्रेन शाम 6 बजकर 32 म‍िनट पर बालेश्‍वर से रवाना हुई थी। इसको सात बजकर 32 मिनट पर भद्रक रेलवे स्‍टेशन पर पहुंचना था मगर बीच रास्‍ते में ही ट्रेन का एक्सीडेंट हो गया।

हादसे में कई यात्रियों के मरने की आशंका है

तलाशी और बचाव अभियान के लिए टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं, इस हादसे के बाद मौके पर राहत-बचाव कार्य किए जा रहे हैं हादसे में 120 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है वहीं करीब 600 यात्रियों के घायल होने की बात कही जा रही है। कोरोमंडल एक्सप्रेस रेल दुर्घटना में घायलों को सोरो सीएचसी, गोपालपुर सीएचसी और खांटापाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया है वहीं कुछ घायलों को बालासोर के मेडिकल कॉलेज लाया गया है।

इस एक्सीडेंट कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन को भारी नुकसान पहुंचा

स्थानीय अधिकारियों, पुलिस और रेलवे की ओर से युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू किया गया है। इस एक्सीडेंट कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन को भारी नुकसान पहुंचा इसमें कई लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें निकाला जा रहा है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article