देश

ओडिशा: पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका, बचाव अभियान जारी

Odisha Blast News: विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने लिखा कि ढेंकानाल में पत्थर की खदान में विस्फोट के बाद चट्टान गिरने से श्रमिकों की मौत की खबर से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। दुःख की इस घड़ी में मैं मृतक के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

Image

ओडिशा में पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका

Odisha illegal Stone Quarry: ओडिशा के ढेंकानाल जिले में पत्थर की एक खदान में चट्टानों का बड़ा हिस्सा गिरने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम मोटांगा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास स्थित खदान में उस समय की है जब कुछ मजदूर पत्थरों की खुदाई और उन्हें निकालने का काम कर रहे थे।

अधिकारियों के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने मजदूर चट्टानों के नीचे फंसे हैं और घटना का सटीक कारण क्या है। हालांकि, स्थानीय अग्निशमन दल, ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) की टीम और श्वान दस्ते को बचाव कार्य के लिए मौके पर भेजा गया है।

बचाव अभियान जारी

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'बचाव अभियान जारी है।' ढेंकानाल के जिलाधिकारी आशीष ईश्वर पाटिल और पुलिस अधीक्षक अभिनव सोनकर बचाव अभियान की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

नवीन पटनायक ने क्या कहा?

इस बीच, विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने 'X' पर लिखा, 'ढेंकानाल में पत्थर की खदान में विस्फोट के बाद चट्टान गिरने से श्रमिकों की मौत की खबर से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। दुःख की इस घड़ी में मैं मृतक के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।' पटनायक ने मामले की उचित जांच किए जाने की मांग करते हुए कहा, 'सरकार को बचाव अभियान में तेजी लाने पर तत्काल ध्यान देना चाहिए।'

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!