देश

अब छत्तीसगढ़ में भी होगी शराबबंदी? Liquor Ban का अध्ययन करने टीम पहुंची बिहार, CM नीतीश से मुलाकात

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 10, 2023, 11:27 PM IST

इस मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने जोर देकर कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से उन दिनों से शराब के सेवन के खिलाफ थे, जब वह 1970 के दशक की शुरुआत में इंजीनियरिंग के छात्र थे।उन्होंने यह भी बताया कि शराबबंदी पहली बार बिहार में तब लागू की गई थी जब जनता पार्टी ने उनके गुरु कर्पूरी ठाकुर के नेतृत्व में सरकार बनाई थी, हालांकि बाद में इसे खत्म कर दिया गया था।

Image

शराबबंदी कानून को समझने के लिए बिहार पहुंची छत्तीसगढ़ की टीम

Photo : Twitter

ऐसा लगता है कि छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सरकार भी अब बिहार (Bihar) के रास्ते पर चलने की तैयारी कर रही है। छत्तीसगढ़ की एक टीम इन दिनों बिहार में है, यह टीम बिहार में शराबबंदी कानून का अध्ययन कर रही है। जिसके बाद यह अटकलें हैं कि छत्तीसगढ़ में भी शराबबंदी कानून लागू हो सकती है।

नीतीश कुमार से मुलाकात

छत्तीसगढ़ के विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।सात-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए, बिहार के मुख्यमंत्री ने उन परिस्थितियों को याद किया, जिसके कारण उन्होंने अप्रैल 2016 में शराब की बिक्री और खपत पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का वादा किया था।

नीतीश ने याद किए पुराने दिन

नीतीश कुमार ने जोर देकर कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से उन दिनों से शराब के सेवन के खिलाफ थे, जब वो 1970 के दशक की शुरुआत में इंजीनियरिंग के छात्र थे।

उन्होंने यह भी बताया कि शराबबंदी पहली बार बिहार में तब लागू की गई थी, जब जनता पार्टी ने उनके गुरु कर्पूरी ठाकुर के नेतृत्व में सरकार बनाई थी, हालांकि बाद में इसे खत्म कर दिया गया था।

नीतीश के फैसले की सराहना

छत्तीसगढ़ से आई टीम ने इस दौरान नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने यह साहसिक कदम उठाने की इच्छाशक्ति दिखाने के लिए सराहना के पात्र हैं। टीम ने अध्ययन के दौरान पाया कि बिहार की महिलाएं शराबबंदी की बहुत सराहना करती हैं।

टीम में कौन-कौन

इस टीम को दिग्गज कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री सत्य नारायण शर्मा नेतृत्व रह रहे हैं। इस टीम में द्वारिकाधीश यादव, रश्मी आशीष सिंह, शिशुपाल सोरी, कुंवर सिंह निषाद, दलेश्वर साहू और पुरुषोत्तम कंवर शामिल हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article