देश

गर्मी, तूफान हो या ठंड...हमें कोई नहीं रोक सकता- बारिश में भीगते हुए बोले राहुल, देते रहे मंच से स्पीच

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 09:36 AM IST

इस बीच, पार्टी महासचिवों-जयराम रमेश और रणदीप सुरजेवाला समेत कई पार्टी नेताओं ने गांधी का भाषण ट्वीट किया और कहा कि वह बारिश से भी अविचलित हैं और उन्होंने देश के लिए संघर्ष करने का अपना दृढ़ निश्चय दिखाया। वैसे, इससे पहले दिन में गांधी बदनाडू से मैसुरू तक 10 किलोमीटर तक चले और सड़क के किनारे खड़े लोगों ने उनका स्वागत किया।

Image

पानी के बौछारें पड़ने के बाद भी स्पीच देते राहुल गांधी।

Photo : IANS

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि उन्हें कोई रोक नहीं सकता है। बारिश, गर्मी, तूफान हो या ठंड...उनके इस सफर में कोई भी नहीं रोक सकता है। ये बातें रविवार (दो अक्टूबर, 2022) को उन्होंने कर्नाटक के मैसुरु में भारी बारिश के बीच स्पीच देने के दौरान कहीं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की ये बातें सुनकर वहां मौजूद लोग कांग्रेस के पक्ष में जोर जोर से नारे लगाने लगे।

बारिश के बीच जन सभा को संबोधित करते हुए वह बोले- भारत जोड़ो यात्रा के जरिए देश को एकजुट करने से ‘‘हमें कोई नहीं रोक सकता’’। बकौल राहुल, ‘‘यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी और नहीं रुकेगी। आप देख रहे हैं कि वर्षा हो रही है लेकिन वर्षा इस यात्रा को नहीं रोक पाई। गर्मी, तूफान या ठंड इस यात्रा को नहीं रोक सकती है।’’

गांधी के मुताबिक, ‘‘ नदी जैसी यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी और इस नदी में आप नफरत और हिंसा का कोई अंश नहीं देखेंगे। (इसमें) केवल प्यार और भाईचारा ही होंगे क्योंकि यही भारत का इतिहास है और यही उसके डीएनए में है।’’

शहर के बाहरी इलाके में जैसे ही गांधी जनसभा स्थल पर पहुंचे, अचानक तेज वर्षा होने लगी। जब वायनाड के सांसद गांधी ने अपना भाषण जारी रखने का फैसला किया तब लोगों ने उनके पक्ष में नारे लगाये।

इस बीच, पार्टी महासचिवों-जयराम रमेश और रणदीप सुरजेवाला समेत कई पार्टी नेताओं ने गांधी का भाषण ट्वीट किया और कहा कि वह बारिश से भी अविचलित हैं और उन्होंने देश के लिए संघर्ष करने का अपना दृढ़ निश्चय दिखाया।

वैसे, इससे पहले दिन में गांधी बदनाडू से मैसुरू तक 10 किलोमीटर तक चले और सड़क के किनारे खड़े लोगों ने उनका स्वागत किया। पुलिस भीड़ को संभालती नजर आई।

गांधी ने बाद में कहा कि भाजपा और आरएसएस द्वारा फैलाई जा रही नफरत एवं हिंसा को रोकने’’ पर केंद्रित ‘भारत जोड़ो’ यात्रा को कोई भी चीज नहीं डिगा सकती। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा जो भी नफरत या हिंसा फैलाए लेकिन यह यात्रा उसे रोकेगी एवं लोगों को एकजुट करने में मदद करेगी।’’

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article