पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित अपने आधिकारिक आवास '1 अणे मार्ग' को खाली कर दिया है। शुक्रवार को उनके निजी सामान, किताबों और पौधों को ट्रैक्टरों के जरिए उनके नए पते '7 सर्कुलर रोड' पर शिफ्ट किया गया।
यह नया बंगला राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के आवास के बेहद करीब है, जिससे अब ये दोनों दिग्गज पड़ोसी बन गए हैं। नीतीश कुमार के जाने के बाद अब वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस आवास में शिफ्ट होंगे।
पटना के 7, सर्कुलर रोड आवास को नीतीश कुमार के लिए तैयार कर दिया गया है। इस बंगले के प्रवेश द्वार और परिसर को फूल-माला से सजा दिया गया है। इसे इस बात का संकेत माना जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी भी नए बंगले में गृह प्रवेश कर सकते हैं।
दिल्ली में कहां हैं नीतीश कुमार का आवास?
दिल्ली में अब नीतीश कुमार का सरकारी पता बदल गया है, उन्हें सुनहरी बाग स्थित बंगला नंबर 9 आवंटित किया गया है। यह कोई साधारण घर नहीं है, बल्कि 'टाइप-8' कैटेगरी का एक बेहद आलीशान बंगला है। इस बंगले में तमामआधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।कहां रह रहे हैं सीएम सम्राट चौधरी?
फिलहाल, सम्राट चौधरी को डिप्टी सीएम के तौर पर 5 देशरत्न मार्ग आवास आवंटित है. सीएम सम्राट चौधरी 5 देशरत्न मार्ग के आवास में भी नहीं रहते। सीएम सम्राट चौधरी अपने परिवार के साथ पटना के कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास में ही रहते हैं।
