देश

मोदी के खिलाफ ताल ठोकेंगे नीतीश कुमार: बनारस से करेंगे 'मिशन लोकसभा' का आगाज, यूपी की इन सीटों पर लड़ सकते हैं चुनाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2023, 03:12 PM IST

Nitish Kumar on Mission 2024: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बनारस से लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। उनकी पहली जनसभा 24 दिसंबर को बनारस में होगी, वहीं अगली जनसभा जनवरी में होने के आसार हैं।

Image

नीतीश कुमार

Photo : BCCL

Nitish Kumar on Mission 2024: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और नतीजें भी सामने आ चुके हैं। 2024 के आम चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे इन चुनावों ने काफी हद तक भविष्य की तस्वीर भी साफ कर दी है। हालांकि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है। ऐसे में 'इंडिया गठबंधन' के सूत्रधार माने जाने वाले नीतीश कुमार ने 'मिशन लोकसभा' के आगाज के लिए पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस को चुना है।

जेडीयू के संगठन मंत्री श्रवण कुमार ने पुष्टि की है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बनारस से लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। उन्होंने बताया कि 2024 के लिहाज से नीतीश कुमार बनारस में पहली जनसभा 24 दिसंबर को आयोजित करेंगे। वहींं, अगली जनसभा जनवरी में हो सकती है। इसको लेकर जेडीयू ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

कुर्मी वोटबैंक पर होगी नजर

नीतीश कुमार की नजर यूपी की सियासत में कुर्मी वोट बैंक पर होगी। ऐसे में पहली पहली जनसभा रोहनिया में हो सकती है। इसके अलावा नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव के लड़ने की अटकलें भी काफी तेज हैं। बिहार के कैबिनेट मंत्री और जेडीयू के संगठन मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि नीतीश कुमार यूपी के फूलपुर, बनारस, अम्बेडकर नगर और प्रतापगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं।

इंडिया गठबंधन के सूत्रधार माने जाते हैं नीतीश

बता दें, नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के सूत्रधार माने जाते हैं। 2024 में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ विपक्षी दलों को एक करने में उनका बड़ा योगदान है। ऐसे में इस बात की भी अटकलें लगाई जाती हैं कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन को संयोजक बनना चाहते हैं। इतना ही नहीं उनका नाम प्रधानमंत्री पद के दावेदारों के तौर पर भी उछला था। हालांकि, नीतीश कुमार ने हमेशा इन अटकलों को खारिज किया। बता दें, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद इंडिया गठबंधन पर संकट मंडरा रहा है। गठबंधन में कांग्रेस की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, नीतीश कुमार का कहना है कि हम जल्द ही बैठक करके सबकुछ तय कर लेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article