दिल्ली में आज यानी गुरुवार 13 अगस्त को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने Rahul Gandhi पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनमें झारखंड सरकार से समर्थन वापस लेने का साहस ही नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना जिन्ना की विचारधारा से की। दुबे ने झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर CBI जांच की मांग भी दोहराई।
मीडिया से बातचीत में निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को लेकर आपत्तिजनक और तीखी भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें ‘चोर’ तक कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी झारखंड से करोड़ों रुपये कमाते हैं और उसका इस्तेमाल कांग्रेस पार्टी चलाने में करते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - लाल किला आतंकी हमला: UN Report में बड़ा खुलासा - अलकायदा ने किया था धमाका, बांग्लादेश में जमा रहा पांव
दुबे ने कहा कि भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में अपना आंदोलन जारी रखेगी और जब तक CBI जांच का आदेश नहीं होता, तब तक प्रदर्शन चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों के साथ खड़ी रहेगी।
संसद के बाहर विपक्षी प्रदर्शन पर भी साधा निशाना
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर भी निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने की कोशिश कर रहा है और ऐसे तत्वों के साथ खड़ा है जो देश को तोड़ना चाहते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Prayagraj News: पार्क की जमीन पर कब्जा करके बनाया कब्रिस्तान, 20 साल बाद मेयर की CM को लिखी चिट्ठी से हुआ खुलासा!
भाजपा सांसद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना मोहम्मद अली जिन्ना की विचारधारा से करते हुए कहा कि अगर उनमें साहस है तो उन्हें झारखंड सरकार से समर्थन वापस लेना चाहिए। दुबे के इन बयानों से सियासी विवाद बढ़ने के आसार हैं।
