देश

लग गई मुहर! JDU में शामिल होंगे CM नीतीश के बेटे निशांत, जल्द राज्यभर का करेंगे दौरा

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेट निशांत कुमार (Nishant Kumar) शनिवार को जनता दल यूनाइटेड पार्टी (Janata Dal United) में शामिल होंगे। शुक्रवार शाम पटना में जदयू विधायकों की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। पार्टी नेता नीरज कुमार ने बताया कि निशांत, रविवार को जदयू में शामिल होंगे।

Image

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जदयू में होंगे शामिल।

Photo : PTI

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेट निशांत कुमार (Nishant Kumar) शनिवार को जनता दल यूनाइटेड पार्टी (Janata Dal United) में शामिल होंगे। शुक्रवार शाम पटना में जदयू विधायकों की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। पार्टी नेता नीरज कुमार ने बताया कि निशांत रविवार को (8 मार्च) जदयू में शामिल होंगे।

पूरे बिहार का दौरा करेंगे निशांत

नीरज कुमार ने बताया कि निशांत कुमार ने राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का फैसला किया है और वह जल्द ही पूरे बिहार का दौरा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी विधायकों को भरोसा दिलाया है कि चिंता की कोई बात नहीं है और वे आगे भी सभी विधायकों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

जेडीयू नेता ने यह भी स्पष्ट किया कि बैठक के दौरान सरकार गठन को लेकर किसी तरह की चर्चा नहीं हुई। फिलहाल पार्टी संगठन और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर ही बातचीत हुई है।

नीतीश के बेटे राजनीति में आने के योग्य: बीजेपी

हाल ही में बीजेपी प्रवक्ता प्रतूल शाह देव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आगमन पर भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निशांत कुमार अगर राजनीति में आ रहे हैं, तो वो इसलिए नहीं आ रहे हैं कि वो किसी मुख्यमंत्री के बेटे हैं, बल्कि वो इसलिए आ रहे हैं, क्योंकि उनके अंदर पूरी पात्रता है। मैं समझता हूं कि एक बार उनका पूरी तरह से विधिवत रूप से राजनीति में आगमन हो जाए, तो इसके बाद ही इस पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी की जाए, तो ज्यादा बेहतर रहेगा।

बता दें कि नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article