देश

Hizb-ut-Tahrir Case: हिज्ब उत-तहरीर से जुड़े मामले में तमिलनाडु में कुछ जगहों पर NIA की रेड

Hizb-ut-Tahrir Update: प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्ब उत-तहरीर की जांच के तहत NIA ने तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर आतंकवाद विरोधी छापे मारे हैं।

Image

हिज्ब उत-तहरीर की जांच के सिलसिले में तमिलनाडु में कई जगहों पर छापेमारी

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS

  • हिज्ब उत-तहरीर की जांच के सिलसिले में तमिलनाडु में कई जगहों पर छापेमारी
  • एजेंसी ने पुदुकोट्टई, तंजावुर,चेन्नई, त्रिची, थिरुप्पुर और इरोड सहित कई जगहों पर रेड की
  • हिज्ब उत-तहरीर की 40 से ज्यादा देशों में इसकी एक्टिव ब्रांचें हैं

Hizb-ut-Tahrir Updated News: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 30 जून को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्ब उत-तहरीर की जांच के सिलसिले में तमिलनाडु में कई जगहों पर छापेमारी की है, बताते हैं कि आतंकवाद रोधी एजेंसी ने पुदुकोट्टई, तंजावुर,चेन्नई, त्रिची, थिरुप्पुर और इरोड सहित कई जगहों पर रेड (NIA Raid) की है।

यह घटना अंतरराष्ट्रीय इस्लामी संगठन हिज्ब उत-तहरीर के छह सदस्यों की मई में गिरफ्तारी के बाद हुई, जिन्हें चुनाव और लोकतंत्र के खिलाफ दुष्प्रचार जैसी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए अरेस्ट किया गया था।

हिज्ब उत-तहरीर के छह सदस्यों को मई महीने में अरेस्ट किया गया था

गौर हो कि हिज्ब उत-तहरीर के छह सदस्यों को मई महीने में अरेस्ट किया गया था, हिज्ब उत-तहरीर (HuT) एक अंतर्राष्ट्रीय इस्लामी संगठन है इस पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों जैसे चुनाव और लोकतंत्र के खिलाफ दुष्प्रचार के आरोप थे।

हिज्ब उत-तहरीर की स्थापना

हिज्ब उत-तहरीर की स्थापना फिलिस्तीन में 17 नवंबर 1952 को पूर्वी यरुशलम में तकी अल-दीन अल-नभानी ने की थी। स्थापना के बाद से, पार्टी का विस्तार हुआ है, पहले मध्य पूर्व में और फिर उससे आगे भी अभी करीब 40 से ज्यादा देशों में इसकी एक्टिव ब्रांचें हैं ऐसा कहा जाता है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!