देश

पहलगाम हमले से जुड़े फोटो-वीडियो करें शेयर, NIA ने लोगों से की अपील, जारी किए नंबर

आतंकी हमले की आधिकारिक तौर पर जांच का जिम्मा संभालने वाली एनआईए हमलावरों के बारे में किसी भी संभावित सुराग की तलाश के लिए दिन-रात एक किए हुए है।

Image

पहलगाम हमले की जांच में तेजी

Photo : AP

NIA Pahalgam Attack Probe: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को सभी पर्यटकों, मेहमानों और स्थानीय लोगों से अपील की कि जिनके पास पहलगाम आतंकी हमले से संबंधित कोई और जानकारी, तस्वीरें या वीडियो हैं, वे तुरंत एजेंसी से संपर्क करें। अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने हमले के विभिन्न पहलुओं को दिखाने वाली बड़ी संख्या में तस्वीरें और वीडियो पहले ही अपने कब्जे में ले लिए हैं और उनकी जांच कर रही है।

एनआईए सुराग तलाशने में जुटी

आतंकी हमले की आधिकारिक तौर पर जांच का जिम्मा संभालने वाली एनआईए हमलावरों और उनकी कार्यप्रणाली के बारे में किसी भी संभावित सुराग की तलाश के लिए दिन-रात एक किए हुए है। अधिकारियों ने बताया कि पर्यटकों और अन्य लोगों ने जाने-अनजाने में कुछ किस्से देखे-सुने होंगे, या तस्वीरें क्लिक किए होंगे, जो एनआईए को कश्मीर में पर्यटकों पर हमले के पीछे की साजिश को उजागर करने में मदद कर सकते हैं।

जारी किए नंबर

एनआईए ने एक बयान में कहा, अब एजेंसी ने यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी कोशिशों को और भी अधिक तीव्रता से बढ़ाने का फैसला किया है कि मानवता के खिलाफ इस जघन्य अपराध की जांच में कोई भी उपयोगी जानकारी या सबूत छूट न जाए। एनआईए ने ऐसे सभी लोगों से एजेंसी को 96-54-958-816 और/या 011-24368800 पर कॉल करने और जानकारी साझा करने का आग्रह किया है।

टीम ने पहलगाम में डेरा डाला

बयान में कहा गया है कि इसके बाद एनआईए का एक वरिष्ठ अधिकारी कॉल करने वाले से संपर्क करेगा और एजेंसी के साथ साझा की जाने वाली प्रासंगिक जानकारी/फोटो/वीडियो आदि की व्यवस्था करेगा। बयान में कहा गया है कि एनआईए की टीमें सबूतों के लिए हमले की जगह की जांच करने के लिए पहलगाम में डेरा डाले हुए हैं और इस जघन्य अपराध के गवाहों से भी पूछताछ कर रही हैं।

बता दें कि 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकवादी हमले के बाद कई तस्वीरें और वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित पाए गए हैं। इस हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे और कई घायल हो गए थे।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें