देश

कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को NIA ने किया गिरफ्तार, 1996 से जुड़ा है मामला

Shabir Shah Arrest: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को 1996 के एक पुराने जम्मू-कश्मीर मामले में गिरफ्तार किया है। यह मामला श्रीनगर के शेरगढ़ी पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है।

Image

39 साल बाद फिर कानूनी शिकंजे में शब्बीर शाह (Photo: ANI)

Shabir Shah Arrest: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को 1996 के एक पुराने मामले (nia action 1996 case) में गिरफ्तार किया है। यह मामला जम्मू-कश्मीर से जुड़ा है और काफी समय से जांच के दायरे में था। जिसके बाद अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। गिरफ्तारी के बाद शब्बीर शाह को शुक्रवार शाम पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर NIA को सौंप दिया है। अब उन्हें सोमवार को जम्मू-कश्मीर की एक अदालत में पेश किया जाएगा, जहां इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी।

श्रीनगर के शेरगढ़ी पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर से जुड़ा मामला

यह मामला 17 जुलाई 1996 को श्रीनगर के शेरगढ़ी पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। आरोप है कि उस दिन मारे गए आतंकियों के जनाजे के दौरान नारेबाजी हुई थी, जिसके बाद भीड़ उग्र हो गई। इसी दौरान कुछ आतंकियों ने गोलीबारी की, जिसमें सुरक्षा बलों के जवान घायल हो गए थे।गौरतलब है कि शब्बीर शाह को हाल ही में दो अलग-अलग मामलों में जमानत मिली थी। 12 मार्च 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें एक अन्य NIA केस में जमानत दी थी। इसके बाद 28 मार्च 2026 को उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में भी राहत मिली थी।

39 साल तक नजरबंदी, हिरासत और जेल

शब्बीर शाह लंबे समय से कानून के दायरे में रहे हैं। बताया जाता है कि वे करीब 39 साल तक नजरबंदी, हिरासत और जेल में रह चुके हैं। उनकी गिरफ्तारी और रिहाई को लेकर समय-समय पर राजनीतिक और कानूनी बहस भी होती रही है। इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर यह मामला चर्चा में आ गया है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी हुई है कि जम्मू-कश्मीर की अदालत में इस केस में आगे क्या फैसला होता है।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article