देश

Delhi Blast: दिल्ली के लालकिला विस्फोट मामले में NIA की लखनऊ के साथ कश्मीर में कई जगह पर छापेमारी

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली के लालकिला विस्फोट मामले में NIA का एक्शन सामने आया है, उसने कश्मीर में कई जगह की छापेमारी की है।

Image

NIA ने कश्मीर में कई जगह की छापेमारी (फाइल फोटो: canva)

NIA Raid in Kashmir: NIA ने दिल्ली के लालकिला विस्फोट मामले में कश्मीर में कई जगह की छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि एनआईए ने 1 दिसंबर यानी सोमवार तड़के दक्षिण कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की। इस Raid की बड़ी कार्रवाई शोपियां में हुई, जहां एजेंसी ने मौलवी इरफान के घर पर रेड मारी। वहीं एनआईए ने लखनऊ में भी डॉ. शाहीन के घर छापेमारी की है।

एनआईए ने सोमवार तड़के गिरफ्तार मौलवी इरफान के पैतृक गांव नादिगामिन शोपियां, डॉ. अदील और डॉ. मुज़म्मिल के मलंगपोरा पुलवामा स्थित घर पर छापेमारी की।

कोइल पुलवामा, चंदगाम, मलागपोरा और संबोरा में भी छापेमारी की गई है। पूरे इलाके की घेराबंदी की गई फिर इसके बाद ही तलाशी अभियान शुरू किया गया।

10 नवंबर को हुए दिल्ली बम ब्लास्ट के आरोपियों में से एक डॉ. शाहीन के घर लखनऊ में भी NIA की रेड की गई।

इरफान को ‘व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है

मौलवी इरफान को ‘व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। एनआईए को शक है कि दिल्ली लालकिला ब्लास्ट केस में एक संगठित नेटवर्क है जिसके कई तार कश्मीर से जुड़े हुए माने जा रहे हैं। हालांकि अभी यह गहन जांच का विषय है। बता दें कि 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 के पास एक i20 कार में विस्फोट हुआ। यह हमला उस इलाके में हुआ जो न सिर्फ ऐतिहासिक और पर्यटन वाला है, बल्कि भीड़भाड़ वाला भी है। विस्फोट के चलते आस-पास कई वाहन जल गए, सिग्नल व आसपास के इलाके में भगदड़ मची थी। मामला दर्ज करके इसे UAPA तथा विस्फोटक अधिनियम के तहत जांच के लिए भेजा गया।

IED बनाने का सामान, रिमोट कंट्रोल, हथियार बरामद

उमर उन नबी (Umar Un Nabi) नामक संदिग्ध डॉक्टर इस विस्फोट के मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। जांच एजेंसियों ने बताया कि इस ब्लास्ट का पर्दाफाश एक बड़े आतंकवादी नेटवर्क (तथाकथित मॉड्यूल) से जुड़ा था। इस मॉड्यूल के कई अन्य सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया था। विस्फोटक पदार्थों, IED बनाने का सामान, रिमोट कंट्रोल, हथियार आदि बरामद हुए थे जिससे पता चलता है कि हमला काफी संगठित था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article