देश

AI प्लेन क्रैश: हॉस्टल से कूद कर मेडिकल छात्रों ने बचाई जान, सामने आया रोंगटे खड़े करने वाला Video

इस हादसे में विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई। केवल एक यात्री चमत्कारिक रूप से इस दुर्घटना में जीवित बचा। एयर इंडिया का विमान सीधे कॉलेज की कैंटीन से टकराया, जहां छात्र दोपहर का खाना खा रहे थे। टक्कर के कारण भीषण आग लग गई, जिसने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इस आग में कई लोग मारे गए, जिनमें मेडिकल छात्र और डॉक्टर भी शामिल थे।

Image

एयर इंडिया विमान में सवार 241 लोग मारे गए।

Students jumping from burning building : बीते 12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुई। विमान टेक ऑफ करने के बाद मेडिकल हॉस्टल की इमारत से जा टकराई। विमान के क्रैश होने के बाद जोरदार धमाका हुआ था और आग लग गई थी। हॉस्टल के मेस वाली बिल्डिंग से जहां विमान की टक्कर हुई थी तो वहीं आगे की दूसरी बिल्डिंग में छात्र मौजूद थे। इन छात्रों ने कूदकर जान बचाई थी। जान बचाने के लिए इमारत से कूदते छात्रों का दिल दहलाने वाला एक वीडियो सामने आया है।

विमान में सवार 241 लोगों की मौत हुई

इस हादसे में विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई। केवल एक यात्री चमत्कारिक रूप से इस दुर्घटना में जीवित बचा। एयर इंडिया का विमान सीधे कॉलेज की कैंटीन से टकराया, जहां छात्र दोपहर का खाना खा रहे थे। टक्कर के कारण भीषण आग लग गई, जिसने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इस आग में कई लोग मारे गए, जिनमें मेडिकल छात्र और डॉक्टर भी शामिल थे।

विमान हादसे में केवल एक यात्री जिंदा बचा

बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट 171, बोइंग 787-8, गुरुवार रात सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह विमान अहमदाबाद के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में जा गिरा। इस हादसे में विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई और जमीन पर भी कई लोग मारे गए। इस त्रासदी में केवल एक व्यक्ति जीवित बचा है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article