देश

Bageshwar Sarkar का नया चमत्कार, मौलाना भी हैरान ! देखें ये Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 12, 2023, 12:40 AM IST

Bageshwar Sarkar viral video: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं, वो पहले भी हिंदू राष्ट्र की बात कह चुके हैं, जिसे लेकर मुस्लिम समाज से विरोध की अवाजें आती रही हैं।

बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) इन दिनों अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने Hindu Rashtra को लेकर कहा कि भारत हिंदू (Hindu) राष्ट्र बनकर रहेगा। वहीं उनके इस बयान पर कई मौलानाओं ने आपत्ति दर्ज की है।

Muslim धर्म गुरु Syed Hashmi Miyan ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर हमला बोलते हुए कहा कि ये वो बाबा हैं, जिन्हें रब ने नहीं बनाया है बल्कि संगठन ने बनाया है। उन्होंने धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री को 'सेल्फ-मेड बाबा' बताया। लेकिन सवाल है कि सनातन विरोधियों को कांटे की तरह धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री क्यों चुभ रहे है ?

'कोई भी मुसलमान बाबा के कार्यक्रमो में शिरकत न करे'

गौर हो कि इससे पहले दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा था कि मुसलमान बागेश्वर धाम आश्रम के किसी भी कार्यक्रम में भाग न लें और न ही बाबा और उनकी संस्था से किसी तरह का कोई ताल्लुक रखें। बाबा के कार्यक्रमो में जाना और उनके भाषणों को सुनना ईमान को कमजोर करना है, इसलिए कोई भी मुसलमान बाबा के कार्यक्रमो में शिरकत न करे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article