देश

नीना सिंह ने संभाली कमान, CISF की महानिदेशक बनने वाली पहली महिला

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2023, 07:50 AM IST

Nina Singh Takes Charge : नीना सिंह ने सीआईएसएफ की महानिदेशक का पदभार संभाल लिया है। दिल्ली में लोधी रोड पर स्थित सीआईएसएफ के मुख्यालय में आधिकारिक तौर पर कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने सलामी गारद का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके पति रोहित कुमार सिंह भी मौजूद थे।

Image

नीना सिंह ने संभाली सीआईएसएफ की बागडोर।

Photo : ANI

Neena Singh News: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी नीना सिंह ने शुक्रवार को सीआईएसएफ की नयी महानिदेशक (डीजी) का पदभार संभाला। सीआईएसएफ यात्री हवाई अड्डों और अन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करती है। राजस्थान कैडर की 1989 बैच की आईपीएस अधिकारी सिंह सीआईएसएफ की पहली और किसी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की तीसरी महिला डीजी हैं।

कार्यभार संभालने से पहले नीना सिंह ने क्या किया?

दिल्ली में लोधी रोड पर स्थित सीआईएसएफ के मुख्यालय में आधिकारिक तौर पर कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने सलामी गारद का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके पति आईएएस अधिकारी व केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह भी मौजूद थे। नीना सिंह 31 अगस्त को शील वर्धन सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद से बल में प्रभारी महानिदेशक के तौर पर सेवाएं दे रही थीं।

अमेरिका से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई

बृहस्पतिवार को जारी आदेश के अनुसार कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इस पद के लिए उनकी नियमित नियुक्ति को मंजूरी दी है। नीना सिंह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), दिल्ली से कला परास्नातक और हार्वर्ड विश्वविद्यालय, अमेरिका से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर चुकी हैं।

सीआईएसएफ प्रमुख बनने वाली पहली महिला

नीना सिंह को मणिपुर-कैडर अधिकारी के रूप में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल किया गया था, लेकिन बाद में वह राजस्थान कैडर में चली गईं। नीना सिंह का मूलरूप से नाता बिहार से है और वो राजस्थान की कड़क ऑफिसर मानी जाती हैं। बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली नीना सिंह एक हाईली क्लालिफाइड महिला हैं, जिन्होंने अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। उनके पति रोहित कुमार सिंह भी राजस्थान कैडर के ही आईएएस अधिकारी हैं।

1989 बैच की आईपीएस ऑफिसर को मिली कमान

राजस्थान पुलिस महकमे की सीनियर अधिकारी नीना सिंह 1989 बैच की आईपीएस ऑफिसर हैं। नीना सिर्फ केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल CISF ही नहीं, बल्कि वो राजस्थान पुलिस में भी डीजी पद पाने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। नीना सिंह ने इसके पहले केंद्र सरकार में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI में भी काम किया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI में रहते हुए नीना सिंह भ्रष्टाचार, बैंक फ्रॉड, आर्थिक अपराधों और कई अन्य हाई-प्रोफाइल केसों को संभाल चुकी हैं। प्रशासनिक सेवा में अपने काम का लोहा मनवाने वाली नीना लिंह को लेखन में काफी दिलचस्पी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अकाली दल और BJP की एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द...नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... कार्तिक पूर्णिमा में लग रहीं डुबकी

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अकाली दल और BJP की एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द...नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... कार्तिक पूर्णिमा में लग रहीं डुबकी