देश

असम पंचायत चुनाव में NDA की बल्ले-बल्ले; PM मोदी ने वोटर्स का जताया आभार, बोले- हमारे प्रयास पूरे जोश के साथ रहेंगे जारी

Assam Rural Elections: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम में पंचायत चुनावों में भाजपा नीत राजग को समर्थन देने के लिए राज्य के मतदाताओं का आभार जताया। अधिकारियों के मुताबिक, भाजपा ने असम की 397 जिला परिषद सीटों में से 219 सीट और 2192 आंचलिक पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों में से 901 पर जीत दर्ज की।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

Assam Rural Elections: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम में पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को समर्थन देने के लिए राज्य के मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास को बढ़ावा देने के प्रयास पूरे जोश के साथ जारी रहेंगे।

किसे कितनी मिली सीटें

अधिकारियों के मुताबिक, भाजपा ने असम की 397 जिला परिषद सीटों में से 219 सीट और 2192 आंचलिक पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों में से 901 पर जीत दर्ज की। असम राज्य निर्वाचन आयोग (ASEC) के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा की सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) को 23 जिला परिषद और 147 आंचलिक पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल हुई।

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

पीएम मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''राजग के विकास एजेंडे को स्पष्ट समर्थन देने के लिए असम के लोगों का आभार। असम के विकास को बढ़ावा देने के हमारे प्रयास पूरे जोश के साथ जारी रहेंगे। मैं राजग के सभी कार्यकर्ताओं की सराहना करना चाहता हूं, जिन्होंने लोगों के बीच जाकर काम किया और हमारे विकास एजेंडे को प्रभावी ढंग से उन तक पहुंचाया।''

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राजग को मिली ऐतिहासिक जीत पर राज्य के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन-केंद्रित नीतियों को हासिल समर्थन की पुष्टि है। शाह ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''पंचायत चुनाव 2025 में राजग को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए असम के लोगों का आभार। यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन-केंद्रित नीतियों का समर्थन है, जो असम में शांति और समृद्धि का एक नया युग लेकर आई हैं।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article