देश

2 महीने में जांच, ₹10 करोड़ तक जुर्माना और 10 साल की जेल! सरकार की सोमवार को पेपर लीक पर सख्त कानून लाने की तैयारी

देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखने और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार सोमवार को बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। प्रस्तावित 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' के जरिए दोषियों के लिए कड़ी सजा, भारी जुर्माने और समयबद्ध जांच व सुनवाई की व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव है।

Image

संसद में सोमवार को पेपर लीक से जुड़े कानून में संशोधन संबंधी विधेयक पेश कर सकती है सरकार

Photo : ANI

Anti Paper Leak Bill 2026: देश में प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान पेपर लीक और नकल जैसी अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार कानून को और अधिक कड़ा बनाने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, सरकार सोमवार को संसद में 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पेश कर सकती है। प्रस्तावित संशोधन में परीक्षा संबंधी अपराधों के लिए सख्त दंड और भारी आर्थिक दंड का प्रावधान किया गया है।

दोषियों पर होगी ऐसी कार्रवाई

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति पेपर लीक, परीक्षा में धांधली या अन्य अनुचित गतिविधियों में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ पहले से कठोर कार्रवाई की जाएगी। ड्राफ्ट विधेयक में ऐसे मामलों में न्यूनतम 5 साल और अधिकतम 10 साल तक के कारावास का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा, दोषियों पर 50 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाने का भी प्रावधान किया गया है, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके।

संगठित गिरोह या नेटवर्क पर होगा यह एक्शन

प्रस्तावित संशोधन के अनुसार, अगर पेपर लीक की साजिश किसी संगठित गिरोह या नेटवर्क द्वारा रची जाती है, तो ऐसे मामलों में और ज्यादा सख्त एक्शन लिया जाएगा। ड्राफ्ट विधेयक में संगठित अपराध के लिए न्यूनतम 7 साल के कारावास का प्रावधान करने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही, इस तरह की गतिविधियों में शामिल गिरोहों, संस्थाओं या संगठनों पर 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा, ताकि परीक्षा माफियाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

जांच प्रक्रिया को समयबद्ध बनाने पर जोर

विधेयक में जांच प्रक्रिया को भी समयबद्ध बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। प्रस्तावित संशोधन के तहत, पेपर लीक से जुड़े प्रत्येक मामले की जांच अधिकतम दो महीने के अंदर पूरी करना अनिवार्य होगा। इसका उद्देश्य जांच में अनावश्यक देरी रोकना और दोषियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

फास्ट-ट्रैक अदालतों के गठन

प्रस्तावित संशोधन विधेयक में पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष फास्ट-ट्रैक अदालतों के गठन का भी प्रावधान किया गया है। इसके तहत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए अलग फास्ट-ट्रैक कोर्ट स्थापित करने के निर्देश दिए जा सकते हैं, ताकि लंबित मामलों का तेजी से निपटारा हो और दोषियों को जल्द सजा मिल सके।

इसके अलावा, न्यायिक प्रक्रिया को समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से ड्राफ्ट विधेयक में यह भी प्रस्तावित है कि आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल होने के बाद तीन महीने के भीतर संबंधित मामलों की सुनवाई पूरी कर फैसला सुनाया जाए। सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के मामलों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता मजबूत होगी।

अगर यह संशोधन विधेयक संसद से पारित हो जाता है, तो देशभर के लाखों प्रतियोगी छात्रों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इससे परीक्षा प्रणाली पर भरोसा बढ़ेगा और पेपर लीक जैसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

वैवाहिक दुष्कर्म पर ऐतिहासिक कानूनी लड़ाई, उच्चतम न्यायालय 3 हफ्ते बाद शुरू करेगा अंतिम सुनवाई, BNS और IPC अपवादों पर होगा फैसला

वैवाहिक दुष्कर्म पर ऐतिहासिक कानूनी लड़ाई, उच्चतम न्यायालय 3 हफ्ते बाद शुरू करेगा अंतिम सुनवाई, BNS और IPC अपवादों पर होगा फैसला

मुंबई एयरपोर्ट पर 'अवैध मस्जिद' पर घमासान, MMRDA ने MIAL को जारी किया नोटिस, निर्माण हटाने के दिए निर्देश

मुंबई एयरपोर्ट पर 'अवैध मस्जिद' पर घमासान, MMRDA ने MIAL को जारी किया नोटिस, निर्माण हटाने के दिए निर्देश

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से 'मुक्त' किया, पोस्ट को रीपोस्ट नहीं करने पर उखड़ीं, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास में देरी भी नहीं आई रास

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से 'मुक्त' किया, पोस्ट को रीपोस्ट नहीं करने पर उखड़ीं, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास में देरी भी नहीं आई रास

आज की ताजा खबर, 10 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान निकाय चुनाव के पहले चरण में 76.41 फीसदी मतदान, आकाश आनंद के खातिर BSP से बाहर हुए ससुर सिद्धार्थ...नोएडा एयरपोर्ट पर पहली विदेशी लैंडिंग, 3 रूसी सैन्य विमान आए

आज की ताजा खबर, 10 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान निकाय चुनाव के पहले चरण में 76.41 फीसदी मतदान, आकाश आनंद के खातिर BSP से बाहर हुए ससुर सिद्धार्थ...नोएडा एयरपोर्ट पर पहली विदेशी लैंडिंग, 3 रूसी सैन्य विमान आए

Times Now Exclusive: BRICS समिट के लिए शी जिनपिंग की भारत यात्रा पर आज होगा बड़ा ऐलान, 7 वर्षों में होगा भारत का अहम दौरा

Times Now Exclusive: BRICS समिट के लिए शी जिनपिंग की भारत यात्रा पर आज होगा बड़ा ऐलान, 7 वर्षों में होगा भारत का अहम दौरा