देश

सपा सांसद डिंपल यादव के अपमान पर भड़का NDA, मौलाना रशीदी के बयान पर संसद परिसर में किया प्रदर्शन; लखनऊ में दर्ज हुई FIR

Dimple Yadav: डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बता दें, मौलाना रशीदी ने एक टेलीविजन बहस के दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसको लेकर अब लखनऊ में खिलाफ FIR दर्ज हो गई है।

Image

डिंपल यादव के लिए खड़ा हुआ NDA

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Dimple Yadav: सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बता दें, ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन(AIIA) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने एक टेलीविजन बहस के दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसको लेकर अब एनडीए सांसदों ने उनके खिलाफ संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। ताजा जानकारी के अनुसार, उनके खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज कर ली गई है।

वहीं इस मामले पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। बांसुरी स्वराज ने कहा कि डिंपल यादव के पति अखिलेश यादव अभी तक चुप क्यों हैं? इस बयान के खिलाफ उन्होंने अभी तक कुछ क्यों नहीं बोला? डिंपल यादव की अपनी ही पार्टी चुप है। ‘मौनं लागू: लक्षणम्’। एक महिला सासंद के सम्मान से ज्यादा तुष्टिकरण की राजनीति महत्वपूर्ण है।

जानें क्या है पूरा मामला

एक टीवी न्यूज चैनल के डिबेट शो के एक वीडियो में देखा गया कि दिल्ली में संसद मार्ग के पास स्थित एक मस्जिद में समाजवादी पार्टी की बैठक हुई, इस बैठक के अंदर अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव और इकरा हसन समेत और भी नेता शामिल थे। टीवी न्यूज चैनल के डिबेट शो की बहस समाजवादी पार्टी की मस्जिद में हुई बैठक को लेकर हो रही थी। इसी बीच मौलाना साजिद रशीदी ने डिंपल यादव के कपड़ों पर कमेंट कर दिया। उन्होंने तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि इस बैठक में दो महिलाएं बैठी हैं। एक जो इकरा हसन हैं वो सिर को ढक कर बैठी हुईं हैं। इसके बाद मौलाना साहब ने अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव के पहनावे पर कमेंट किया। उनके इस बयान की निंदा की जा रही है और कई महिलाएं उनके इस बयान पर आपत्ति जता रही हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article