देश

देश हमेशा याद रखेगा अटल जी का योगदान', पुण्यतिथि पर राजनाथ सहित BJP नेताओं ने पूर्व PM को किया याद

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र के चौतरफा विकास को लेकर उनका समर्पण और सेवा भाव विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए हर किसी को प्रेरित करने वाला है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 'देश के विकास के लिए अटल जी ने जो काम किया उसे देश हमेशा याद रखेगा।' 16 अगस्त पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि है।

Image

16 अगस्त पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि है। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Atal Bihari Vajpayee death anniversary: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त को पुण्यतिथि है। इस पुण्यतिथि के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सहित भाजपा नेताओं ने उन्हें याद करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र के चौतरफा विकास को लेकर उनका समर्पण और सेवा भाव विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए हर किसी को प्रेरित करने वाला है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 'देश के विकास के लिए अटल जी ने जो काम किया उसे देश हमेशा याद रखेगा।'

शाह ने कहा-लाखों लोगों को देश सेवा के प्रेरित किया

पूर्व पीएम एवं दिवंगत भाजपा नेता को श्रद्धांजलि देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 'भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की आवाज थे। वे एक समर्पित राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ एक कुशल संगठनकर्ता भी थे, जिन्होंने बीजेपी की नींव रखने के बाद उसके विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और लाखों कार्यकर्ताओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया।'

उनका अद्भुत योगदान हमेशा याद किया जाएगा-राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि वाजपेयी जी का 'सार्वजनिक जीवन और भारत के विकास की दिशा में किया गया उनका अद्भुत योगदान हमेशा याद किया जाएगा।' उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लिखा, 'वे सच्चे भारत रत्न थे, जिन्होंने भारत के लिए जीवन जिया और कार्य किया।' आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी कहा, 'वे एक महान मानवतावादी, दूरदर्शी नेता और अपनी आत्मीय कविताओं के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।'

2018 में AIIMS में वाजपेयी का निधन हुआ

वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था और वे प्रधानमंत्री बनने वाले पहले भाजपा नेता बने। वाजपेयी तीन बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया: संक्षिप्त रूप से 1996 में, फिर 1998-1999 में, और उसके बाद 1999-2004 तक। 2004 के बाद स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया और 16 अगस्त 2018 को लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका निधन हो गया।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article