PM Modi Swearing-in ceremony: लोकसभा चुनाव में जनता ने एक बार फिर से एनडीए सरकार पर भरोसा जताया है। 4 जून को हुई मतगणना के बाद बीजेपी की नेतृत्व वाली एनडीए के खाते में 292 सीटें आई हैं, जिसके बाद लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है और दिल्ली में बैठकों का दौर शुरू हो गया है।
इस बीच खबर है कि प्रधानमंत्री मोदी का शपथ ग्रहण समारोह (PM Modi Swearing-in ceremony) राष्ट्रपति भवन में जून को हो सकता है। बता दें, चुनाव के नतीजों के बाद आज पीएम मोदी की कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की। अब पीएम मोदी तीसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, 7 जून को एनडीए ने संसदीय दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक संसद के सेंट्रल हॉल में होगी, जिसमें एनडीए के सभी सहयोगी दल, सभी राज्यों के सीएम व डिप्टी सीएम मौजूद रहेंगे। इसमें सभी दल मिलकर नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन सकते हैं।
एनडीए के घटक दल (NDA Parties List)
बीजेपीअपना दल सोनेलाल
निषाद पार्टी
सुभाषपा
आरएलडी
जेडीयू
लोक जनशक्ति पशुपति
एलजेपी चिराग
हम
आरएलएम उपेंद्र कुशवाहा
आजसू झारखंड
शिव सेना शिंदे गुट
आरपीआई आठवले
एनसीपी अजीत पवार गुट
टीडीपी
जन सेना पार्टी
जेडीएस
पीएमके
टीएमसी मूपनार
AMMK
असम गण परिषद
एनडीपीपी
एनपीपी
एनपीएफ
भारत धर्म जन सेना
यूपीपीएल
सरकार बनाने के लिए सहयोगी दलों पर निर्भर रहेगी भाजपा
लोकसभा चुनाव के जो नतीजे आए, उसमें जनता ने भले ही एनडीए सरकार पर भरोसा जताया हो, लेकिन भाजपा को बहुमत से दूर रखा है। भारतीय जनता पार्टी को 240 सीट मिली हैं, जो बहुमत के आंकड़े 272 से काफी दूर है। ऐसे में भाजपा को सरकार बनाने के लिए एनडीए के घटक दलों पर निर्भर रहना होगा। एनडीए के सहयोगी दलों में नीतीश कुमार की जदयू को 12 और टीडीपी को 16 सीटें मिली हैं, ऐसे में सरकार गठन में इन दोनों दलों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी।
