देश

महाराष्ट्र के जिस अस्पताल में हुई 31 रोगियों की मौत, उसके डीन से शिवसेना सांसद ने करवाया शौचालय साफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 3, 2023, 09:26 PM IST

शिवसेना के सांसद हेमंत पाटिल ने नांदेड़ के एक सरकारी अस्पताल में 48 घंटे के दौरान 31 रोगियों की मौत होने के बाद अस्पताल के कार्यवाहक डीन से मंगलवार को एक गंदा शौचालय साफ करवाया।

Image

शिवसेना सांसद ने डीन से साफ करवाया शौचालय

Photo : Twitter

महाराष्ट्र के नांदेड के जिस अस्पताल में पिछले कुछ घंटों में 31 रोगियों की मौत हुई है, वहां के डीन आज शौचालय साफ करते नजर आए। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो हाथ में झाड़ू लिए शौचालय साफ करते दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि ऐसा उन्होंने शिवसेना के एक सांसद के कहने पर किया है।

शिवसेना सांसद हेमंत पाटिल ने साफ करवाया शौचालय

शिवसेना के सांसद हेमंत पाटिल ने नांदेड़ के एक सरकारी अस्पताल में 48 घंटे के दौरान 31 रोगियों की मौत होने के बाद अस्पताल के कार्यवाहक डीन से मंगलवार को एक गंदा शौचालय साफ करवाया। हिंगोली से सांसद पाटिल 30 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच 12 शिशुओं समेत 31 लोगों की मौत को लेकर आक्रोश के बीच डॉक्टर शंकरराव चव्हाण राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

वीडियो में क्या है

वीडियो में पाटिल को यह कहते हुए सुना जा सकता है- "(शौचालय में) मग्गे तक नहीं हैं और जो लोग शौचालय का इस्तेमाल नहीं कर पाते आप उनपर चिल्लाते हैं। क्या आप (चिकित्सक और डीन) अपने घर में भी ऐसा ही व्यवहार करते हो?" इसके बाद उन्होंने एक चिकित्सक से बाल्टी लाने को कहा। पाटिल ने कहा- "क्या इस मेडिकल कॉलेज में केवल एक बाल्टी है?"

क्या बोले पाटिल

वीडियो में पाटिल कार्यवाहक डीन एस. आर. वकोडे को एक झाडू़ थमाकर उनसे शौचालय साफ करने के लिए कहते हुए दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना से जुड़े पाटिल ने इसके बाद कहा- "सरकार करोड़ों रुपये खर्च करती है, लेकिन मुझे यहां के हालात देखकर दुख हुआ। शौचालय महीनों से साफ नहीं किए गए हैं। अस्पताल के वार्ड में बने शौचालयों पर ताला लगा है। शौचालयों में पानी नहीं है। मैं डीन के कार्यालय गया, जहां मैने देखा कि वाश बेसिन टूटा हुआ है और टोटी में पानी नहीं है।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article