देश

नागपुर हिंसा: अदालत ने 17 आरोपियों को 22 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा, मांगी थी 7 दिन की रिमांड

सोमवार रात 17 मार्च को नागपुर में हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया था और पेट्रोल बम फेंके गए थे। हिंसा में डीसीपी स्तर के तीन अधिकारियों सहित कुल 33 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

Image

नागपुर हिंसा

Photo : PTI

Nagpur Violence Case: नागपुर हिंसा मामले में अदालत ने आज 17 आरोपियों को 22 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोपियों को गुरुवार रात मजिस्ट्रेट मैमुना सुल्ताना के समक्ष पेश किया गया, जिस दौरान पुलिस ने उनकी सात दिनों की हिरासत मांगी। गणेशपेठ पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के सिलसिले में इन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि आरोपियों के खिलाफ लगाए गए अपराध गंभीर प्रकृति के हैं और इसलिए उनसे हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता है।

हिंसा में भीड़ थी शामिल

इसमें यह भी कहा गया कि चूंकि हिंसा में भीड़ शामिल थी, इसलिए पुलिस के लिए इस स्तर पर हर आरोपी की विशिष्ट भूमिका बताना संभव नहीं होगा। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि मामले की जांच प्रारंभिक चरण में है और गहन जांच अभी पूरी होनी है। सहायक लोक अभियोजक मेघा बुरंगे ने कहा कि अपराध के मास्टरमाइंड और मुख्य अपराधियों का पता लगाने के लिए आरोपियों से हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने नागरिकों में आतंक फैलाया था और कुछ पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया था। हालांकि, आरोपियों के वकीलों ने पुलिस के दावों का विरोध किया और कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों की कोई विशेष भूमिका नहीं बताई गई है और यहां तक कि आपराधिक साजिश का आरोप भी मामले में शामिल नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना किसी सबूत के लोगों को बेतरतीब ढंग से गिरफ्तार किया है।

हमले में 33 पुलिसकर्मी घायल

सोमवार रात 17 मार्च को नागपुर में हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया था और पेट्रोल बम फेंके गए थे। हिंसा में डीसीपी स्तर के तीन अधिकारियों सहित कुल 33 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। औरंगजेब की कब्र हटाने के लिए एक संगठन द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान अफवाह के चलते भारी हिंसा फैली थी और कुछ खास इलाकों में दंगाइयों ने घरों पर हमला बोलते हुए कई कारों और बाइक को फूंक दिया था।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मुंबई एयरपोर्ट पर 'अवैध मस्जिद' पर घमासान, MMRDA ने MIAL को जारी किया नोटिस, निर्माण हटाने के दिए निर्देश

मुंबई एयरपोर्ट पर 'अवैध मस्जिद' पर घमासान, MMRDA ने MIAL को जारी किया नोटिस, निर्माण हटाने के दिए निर्देश

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से 'मुक्त' किया, पोस्ट को रीपोस्ट नहीं करने पर उखड़ीं, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास में देरी भी नहीं आई रास

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से 'मुक्त' किया, पोस्ट को रीपोस्ट नहीं करने पर उखड़ीं, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास में देरी भी नहीं आई रास

आज की ताजा खबर, 10 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान निकाय चुनाव के पहले चरण में 76.41 फीसदी मतदान, आकाश आनंद के खातिर BSP से बाहर हुए ससुर सिद्धार्थ...नोएडा एयरपोर्ट पर पहली विदेशी लैंडिंग, 3 रूसी सैन्य विमान आए

Times Now Exclusive: BRICS समिट के लिए शी जिनपिंग की भारत यात्रा पर आज होगा बड़ा ऐलान, 7 वर्षों में होगा भारत का अहम दौरा

Times Now Exclusive: BRICS समिट के लिए शी जिनपिंग की भारत यात्रा पर आज होगा बड़ा ऐलान, 7 वर्षों में होगा भारत का अहम दौरा

'बहन जी, आपकी एक-एक नसीहत मेरे लिए अंतिम शब्द', आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास

'बहन जी, आपकी एक-एक नसीहत मेरे लिए अंतिम शब्द', आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास