'मेरी जड़ें गोवा में...', यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा का भारत से कैसा कनेक्शन- Video
- Edited by: रवि वैश्य
- Updated Jan 27, 2026, 04:43 PM IST
यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा ने कहा कि ऐसे समय में जब ग्लोबल ऑर्डर को पूरी तरह से बदला जा रहा है, यूरोपियन यूनियन और भारत स्ट्रेटेजिक और भरोसेमंद पार्टनर के तौर पर एक साथ खड़े हैं।
यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा
भारत और यूरोप ने मंगलवार को एक महत्वाकांक्षी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को फाइनल करने की घोषणा की, जिसे 'सभी डील्स की जननी' (Mother of All Deals) कहा जा रहा है। यह समझौता ऐसे समय में हुआ है जब दुनिया भर में माहौल तनावपूर्ण है और वॉशिंगटन की टैरिफ पॉलिसी की वजह से ट्रेड में रुकावटें आ रही हैं। जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में, यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा ने अचानक अपना ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड निकाला और भारत के साथ अपने पर्सनल कनेक्शन के बारे में बात की।
अपनी भारतीय जड़ों के बारे में बात करते हुए, यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट कोस्टा ने बताया कि वह एक ओवरसीज इंडियन सिटिजन हैं और यह डील उनके लिए 'खास मायने' रखती है। उन्होंने अपना ओवरसीज इंडियन कार्ड दिखाया। इस बात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और EU प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुस्कुराए।
'मैं यूरोपियन काउंसिल का प्रेसिडेंट हूं, लेकिन मैं एक ओवरसीज इंडियन नागरिक भी हूं। तो, जैसा कि आप सोच सकते हैं, मेरे लिए इसका एक खास मतलब है। मुझे गोवा में अपनी जड़ों पर बहुत गर्व है, जहां से मेरे पिता का परिवार आया था और यूरोप और भारत के बीच का रिश्ता मेरे लिए बहुत पर्सनल है।'
'FTA ऐतिहासिक महत्व का है'
उन्होंने कहा, 'हमारा शिखर सम्मेलन दुनिया को एक साफ़ संदेश देता है। ऐसे समय में जब वैश्विक व्यवस्था मौलिक रूप से बदल रही है, यूरोपीय संघ और भारत रणनीतिक और भरोसेमंद साझेदार के रूप में एक साथ खड़े हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'व्यापार एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक स्टेबलाइज़र है और आर्थिक विकास का मूल स्रोत है। व्यापार समझौते नियमों पर आधारित आर्थिक व्यवस्था को मज़बूत करते हैं और साझा समृद्धि को बढ़ावा देते हैं। इसीलिए FTA ऐतिहासिक महत्व का है।'
भारत ने यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर मुहर लगाई
भारत और यूरोप ने मंगलवार को मुक्त व्यापार समझौते पर मुहर लगाने की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 देशों के समूह के शीर्ष नेताओं, उर्सुला वॉन डेर लेयेन और एंटोनियो कोस्टा के साथ शिखर वार्ता के बाद कहा कि आज भारत ने यूरोपीय संघ के साथ अपने इतिहास का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझौता किया है। दोनों पक्षों ने एक रणनीतिक रक्षा साझेदारी समझौते और एक मोबिलिटी समझौते पर भी हस्ताक्षर किए।
'यह साझा समृद्धि के लिए एक नया ब्लूप्रिंट'
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-ईयू पार्टनरशिप से दुनिया को मदद मिलेगी। पीएम मोदी ने अपने मीडिया बयान में कहा, 'यह सिर्फ एक ट्रेड एग्रीमेंट नहीं है। यह साझा समृद्धि के लिए एक नया ब्लूप्रिंट है।'
उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा, 'हम न सिर्फ़ अपनी इकॉनमी को मज़बूत बना रहे हैं, बल्कि तेज़ी से असुरक्षित हो रही दुनिया में अपने लोगों को सुरक्षा भी दे रहे हैं। आज, दुनिया की दो सबसे बड़ी इकॉनमी और डेमोक्रेसी ने अपनी पहली सिक्योरिटी और डिफेंस पार्टनरशिप शुरू की है... यूरोप और भारत का डिफेंस इंडस्ट्री में सहयोग का लंबा इतिहास रहा है...'
ऐतिहासिक ट्रेड डील पर मुहर
भारत और यूरोपीय संघ ने मंगलवार को ऐतिहासिक ट्रेड डील पर मुहर लगा दी। हैदराबाद हाउस में ईयू के शीर्ष नेताओं उर्सुला वोन डेर लेयेन और एंटोनिया कोस्टा की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'आज यूक्रेन, पश्चिम एशिया सहित वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। विश्व उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में भारत और यूरोपियन यूनियन की साझेदारी अंतरराष्ट्रीय सिस्टम में स्थिरता को मजबूती देगी'। ट्रेड डील की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि 'यह समझौता साझा समृद्धि का ब्लू प्रिंट है।'
'हम मोबिलिटी के नया फ्रेमवर्क बना रहे है'
वार्ता को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि हम मोबिलिटी के नया फ्रेमवर्क बना रहे है। साइंस और टेक्नोलॉजी में हमारा व्यापक संबंध रहा है। इससे काउंटर टेररिज्म साइबर सिक्योरिटी, मैरीटाइम सिक्योरटी के खिलाफ हमारी लड़ाई मजबूत होगी। इंडो पैसिफिक में हमारा दायरा बढ़ेगा। अगले 5 वर्ष के लिए कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप एजेंडा लॉन्च कर रहे है।
'भारत की क्षमताओं और विविधता का यह प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली है'
ईयू परिषद के अध्यक्ष कोस्टा ने कहा कि भारत की क्षमताओं और विविधता का यह प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली है। आज एक ऐतिहासिक क्षण है। हम अपने संबंधों में एक नया अध्याय खोल रहे हैं-व्यापार में, सुरक्षा में और लोगों के आपसी संबंधों में। मैं यूरोपीय परिषद का अध्यक्ष हूं, लेकिन मैं अब एक नया ओवरसीज इंडियन सिटिजन भी हूं।' उन्होंने कहा कि 'जैसा कि आप समझ सकते हैं, मेरे लिए इसका विशेष महत्व है। मुझे अपनी गोवा की जड़ों पर गर्व है, जहां से मेरे पिता का परिवार आया था। यूरोप और भारत के बीच का यह संबंध मेरे लिए व्यक्तिगत है।'
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।