देश

हंदवाड़ा में गिरफ्तार हुआ पूर्व आतंकवादी, हथियार बरामद, हाइब्रिड मॉडल में चला रहा था नेटवर्क

सूचना के आधार पर हंदवाड़ा इलाके में हंदवाड़ा पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ ने मिलकर संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया। सुरक्षा अभियान के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान मंजूर अहमद भट्ट पुत्र मोहम्मद सुल्तान भट्ट निवासी क्रुहमूरा हंदवाड़ा के रूप में हुई है।

Image

हंदवाड़ा में पूर्व आतंकवादी गिरफ्तार।

Jammu Kashmir News: हंदवाड़ा पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन (HM) के एक हाइब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस पूर्व-आतंकवादी की गतिविधियों के बारे में विश्वसनीय सूचना मिली थी। इस आतंकी की गिरफ्तारी हंदवाड़ा-कुपवाड़ा इलाके से हुई। आरोपी के पास से हथियार बरामद हुए हैं।

सुरक्षाबलों के अभियान में पकड़ा गया

सूचना के आधार पर हंदवाड़ा इलाके में हंदवाड़ा पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ ने मिलकर संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया। सुरक्षा अभियान के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान मंजूर अहमद भट्ट पुत्र मोहम्मद सुल्तान भट्ट निवासी क्रुहमूरा हंदवाड़ा के रूप में हुई है।

आरोपी के पास से हथियार बरामद

सुरक्षा बलों ने उसके पास से चीन निर्मित एक पिस्टल, दो मौगजीन और पिस्टल के 16 राउंड गोलियां बरामद कीं। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति एक पूर्व आतंकवादी है, जिसे पुलिस पहले भी दो मामलों में गिरफ्तार कर चुकी है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत पुलिस स्टेशन हंदवाड़ा में FIR संख्या 232 दर्ज की गई है। मॉड्यूल के पूरे दायरे, उसके नेटवर्क और अन्य संबंधित गतिविधियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Suhail Nazeer Bhat
सुहैल नाजिर भट्टauthor

सुहैल साहिल भट्ट को 8 साल का घाटी में रिपोर्टिंग का तजुर्बा है। राजनीति और कश्मीर के हर हलचल पर पैनी नजर।

और पढ़ें
End of Article