देश

यूक्रेन, पश्चिम एशिया सहित वैश्विक मुद्दों पर भारत-EU ने की बात, PM मोदी बोले- वैश्विक व्यवस्था में बड़ी उथल-पुथल है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'आज यूक्रेन, पश्चिम एशिया सहित वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। विश्व उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में भारत और यूरोपियन यूनियन की साझेदारी अंतरराष्ट्रीय सिस्टम में स्थिरता को मजबूती देगी'। ट्रेड डील की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि 'यह समझौता साझा समृद्धि का ब्लू प्रिंट है।'

Image

दिल्ली के हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी।

Photo : ANI

Narendra Modi: भारत और यूरोपीय संघ ने मंगलवार को ऐतिहासिक ट्रेड डील पर मुहर लगा दी। हैदराबाद हाउस में ईयू के शीर्ष नेताओं उर्सुला वोन डेर लेयेन और एंटोनिया कोस्टा की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'आज यूक्रेन, पश्चिम एशिया सहित वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। विश्व उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में भारत और यूरोपियन यूनियन की साझेदारी अंतरराष्ट्रीय सिस्टम में स्थिरता को मजबूती देगी'। ट्रेड डील की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि 'यह समझौता साझा समृद्धि का ब्लू प्रिंट है।'

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि हम मोबिलिटी के नया फ्रेमवर्क बना रहे है। साइंस और टेक्नोलॉजी में हमारा व्यापक संबंध रहा है। इससे काउंटर टेररिज्म साइबर सिक्योरिटी, मैरीटाइम सिक्योरटी के खिलाफ हमारी लड़ाई मजबूत होगी। इंडो पैसिफिक में हमारा दायरा बढ़ेगा। अगले 5 वर्ष के लिए कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप एजेंडा लॉन्च कर रहे है।

मैं एक नया ओवरसीज इंडियन सिटिजन भी-कोस्टा

ईयू परिषद के अध्यक्ष कोस्टा ने कहा कि भारत की क्षमताओं और विविधता का यह प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली है। आज एक ऐतिहासिक क्षण है। हम अपने संबंधों में एक नया अध्याय खोल रहे हैं—व्यापार में, सुरक्षा में और लोगों के आपसी संबंधों में। मैं यूरोपीय परिषद का अध्यक्ष हूं, लेकिन मैं अब एक नया ओवरसीज इंडियन सिटिजन भी हूं।' उन्होंने कहा कि 'जैसा कि आप समझ सकते हैं, मेरे लिए इसका विशेष महत्व है। मुझे अपनी गोवा की जड़ों पर गर्व है, जहां से मेरे पिता का परिवार आया था। यूरोप और भारत के बीच का यह संबंध मेरे लिए व्यक्तिगत है।'

'आज हम अपनी साझेदारी को अगले स्तर पर ले जा रहे हैं'

कोस्टा ने आगे कहा कि 'ऐसे समय में जब वैश्विक व्यवस्था मूल रूप से नए सिरे से आकार ले रही है, यूरोपीय संघ और भारत रणनीतिक और भरोसेमंद साझेदार के रूप में साथ खड़े हैं। आज हम अपनी साझेदारी को अगले स्तर पर ले जा रहे हैं। दुनिया की दो सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के रूप में, हम अपने नागरिकों के लिए ठोस लाभ सुनिश्चित करने हेतु हाथ से हाथ मिलाकर काम कर रहे हैं। हम यूक्रेन में स्थाई शांति लाने के लिए मिलकर प्रयास करेंगे। यूक्रेन में बहुत सारी समस्याएं है। पीएम मोदी से मैं आशा करता हु कि आप यूक्रेन में शांति लाने में सहयोग करेंगे।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article