देश

इधर बेटी के हत्यारों को हुई उम्रकैद, उधर मां के छलके आंसू; बोलीं- अभी लड़नी है बड़ी लड़ाई...

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में अदालत द्वारा सभी चारों आरोपियों को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद मृतका की मां सोनी देवी के आंसू छलक आए। यह पूछे जाने पर कि क्या वह हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर हाई कोर्ट जाएंगी तो उन्होंने कहा, 'क्यों नहीं।'

Image

पीड़िता अंकिता भंडारी और उनकी मां सोनी देवी

Photo : ANI

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में अदालत द्वारा सभी चारों आरोपियों को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद मृतका की मां सोनी देवी के आंसू छलक आए। उन्होंने कहा कि अभी बड़ी लड़ाई लड़नी है ताकि हत्यारों को फांसी की सजा मिले और किसी की भी बेटी के साथ ऐसा करने से पहले लोग हजार बार सोचें ।

पीड़िता की मां ने क्या कुछ कहा?

पौड़ी जिले के कोटद्वार में फैसला आने के बाद मीडिया से बातचीत में देवी ने कहा कि वह इससे संतुष्ट तो नहीं हैं लेकिन इससे उनकी बेटी की आत्मा को थोड़ी शांति तो जरूर मिली होगी। उन्होंने कहा कि उन्हें संतुष्टि तो तभी होगी जब उनके जीते जी उनकी बेटी के हत्यारों को फांसी की सजा मिलेगी।

सुबकते हुए उन्होंने कहा कि हत्यारों ने न केवल उनकी बेटी के साथ बुरा किया, बल्कि उनकी जिंदगी भी नर्क बना दी। उन्होंने कहा कि एक बेटी को खोने का दुख एक मां ही समझ सकती है। उन्होंने समर्थन के लिए लोगों का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी वजह से आज पहली जीत मिली है।

हाई कोर्ट जाएंगी पीड़िता की मां

यह पूछे जाने पर कि क्या वह हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर हाई कोर्ट जाएंगी तो उन्होंने कहा, 'क्यों नहीं।' कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने अंकिता हत्याकांड में शुक्रवार को मुख्य आरोपी पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article