देश

बिहार CM नीतीश को अल्पसंख्यक समुदाय का झटका, सीएम की इफ्तार पार्टी से मुस्लिम धार्मिक संगठन की दूरी

बिहार के एक मुस्लिम संगठन ने वक्फ मुद्दे पर रुख के कारण नीतीश की इफ्तार में शामिल नहीं होने का ऐलान किया है, इसे नीतीश कुमार के लिए झटका माना जा रहा है।

Image

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार के एक प्रमुख मुस्लिम संगठन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वक्फ विधेयक का ‘समर्थन’ करने के कारण उनके ‘इफ्तार’ के निमंत्रण को ठुकराने की शनिवार को घोषणा की।इमारत शरिया ने रविवार को मुख्यमंत्री के आवास पर आयोजित होने वाले ‘इफ्तार’ के निमंत्रण के जवाब में भेजे गए पत्र की प्रति साझा की।

इमारत शरिया का दावा है कि उसके समर्थक बिहार, झारखंड और ओडिशा में हैं।पत्र के मुताबिक, '23 मार्च को सरकार की इफ्तार पार्टी में शामिल न होने का फैसला लिया गया है। यह फैसला वक्फ विधेयक के प्रति आपके (नीतीश कुमार के) समर्थन को देखते हुए लिया गया है। इस विधेयक से मुसलमानों के आर्थिक और शैक्षणिक पिछड़ेपन के बढ़ने का खतरा है।'

इमारत शरिया ने आरोप लगाया, 'आप (नीतीश कुमार सरकार) धर्मनिरपेक्ष शासन का वादा कर सत्ता में आए थे, जिसमें अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने का वादा शामिल है। लेकिन भाजपा के साथ आपका गठबंधन और एक ऐसे कानून का समर्थन, जो असंवैधानिक और अतार्किक है, आपकी घोषित प्रतिबद्धताओं के खिलाफ है।'

इमारत शरिया ने मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी को 'प्रतीकात्मक' बताया

इमारत शरिया ने मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी को 'प्रतीकात्मक' बताते हुए कहा, 'मुसलमानों की चिंताओं के प्रति आपकी सरकार की उदासीनता ऐसी औपचारिक सभाओं को निरर्थक बना देती है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ