देश

NEET पेपर लीक विरोध: 20 जुलाई के 'संसद मार्च' का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, आयोजकों की जवाबदेही तय करने की मांग

NEET पेपर लीक विरोध में आयोजित 'संसद मार्च' का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सेवानिवृत्त वायुसेना अधिकारी की याचिका पर कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा।

Image

संसद मार्च ेके दौरान हुई थी हिंसा (फाइल फोटो- PTI)

NEET पेपर लीक के विरोध में 20 जुलाई को आयोजित 'संसद मार्च' का मामला अब देश की सर्वोच्च अदालत (Supreme Court) पहुंच गया है। सोमवार को एक सेवानिवृत्त वायुसेना अधिकारी की ओर से दायर याचिका का सुप्रीम कोर्ट में उल्लेख किया गया, जिस पर मुख्य न्यायाधीश (CJI) की अध्यक्षता वाली पीठ ने बुधवार को सुनवाई करने पर सहमति जताई है।

आयोजकों की जवाबदेही की मांग

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने अदालत के सामने दलील देते हुए कहा कि संसद मार्च के आयोजकों की कानूनी जवाबदेही तय की जानी चाहिए। वकील ने आरोप लगाया कि आयोजक स्थिति को शांत करने के बजाय उसे और भड़का रहे थे तथा लगातार गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां कर रहे थे। सुनवाई के दौरान वकील ने कहा, "आयोजकों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए, क्योंकि वे आग बुझाने के बजाय उसे भड़का रहे थे। सरकार उनके प्रति उदार रही है, इसके बावजूद इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं।"

सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का मुद्दा

मामले की सुनवाई के दौरान वकील ने सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा वाले वीडियो पोस्ट करने के कारण युवाओं के खिलाफ दर्ज हो रही एफआईआर का मुद्दा भी उठाया। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा, "सोशल मीडिया एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। ऐसे मामलों में युवा लड़के-लड़कियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज करने के बजाय उन्हें एक सप्ताह की सामुदायिक सेवा करने का निर्देश दिया जाना चाहिए।"

बुधवार को होगी सुनवाई

इन दलीलों को सुनने के बाद मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली बेंच ने मामले पर सुनवाई का भरोसा दिलाया है। पीठ ने स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले की सुनवाई बुधवार को की जाएगी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article